फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: टोल टैक्स के लिए खूनी संघर्ष, चली लोहे की रॉड व तलवारें

Thu, 23 Jul 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
खुईयां मलकाना टोल प्लाजा पर टोल टैक्स युवकों और कर्मचारियों में हुई मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। नेशनल हाईवे-9 पर स्थित खुईयां मलकाना टोल प्लाजा पर मंगलवार देर रात टोल टैक्स के लिए दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे, लोहे के रॉड और तेजधार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। झगड़े में एक टोल कर्मचारी और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
चौहान नगर निवासी राहुल ने बताया कि वह अपने मित्रों दीपक, शुभम और सिकंदर के साथ सिरसा से डबवाली लौट रहे थे। उनके पास एक जीप थी जिस पर फास्टैग नहीं लगा था। राहुल का आरोप है कि टोल काउंटर पर नकद पर्ची मांगने पर कर्मचारी ने गाली-गलौज की। विरोध पर टोल प्लाजा के अन्य कर्मचारियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में राहुल और उसके साथी घायल हो गए।
विज्ञापन

घायल टोल कर्मचारी सुखचैन के भाई कमल ने अलग बयान दिया। कमल ने बताया कि सुखचैन ने जीप व गाड़ी सवार युवकों से टोल मांगा। इस पर तैश में आकर उन्होंने सुखचैन पर लोहे के रॉड व तलवारों से हमला किया। सुखचैन के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलीप सिंह ने बताया कि इस विवाद पर दोनों पक्षों से लिखित शिकायतें मिली हैं। पुलिस ने शिकायतों को दर्ज कर लिया है। हालांकि, घायलों के बयान अभी दर्ज नहीं हुए हैं। घायलों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें