सिरसा। आर्य समाज रोड पर बने मतदान केंद्र नंबर 77 के पास रविवार दोपहर करीब एक बजे बीजेपी और विधायक गोकुल सेतिया समर्थक नारेबाजी कर हंगामा किया। इससे दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी सत्यवान और डीएसपी विकास कृष्ण पहुंचे।
कुछ देर में विधायक गोकुल सेतिया भी यहां पहुंच गए। विधायक गोकुल सेतिया से समर्थकों ने कहा कि पुलिस उन्हें आगे जाने से रोक रही है। विधायक गोकुल सेतिया ने डीएसपी विकास कृष्ण से कहा कि ये ठीक नहीं हो रहा। इसके बाद विधायक सेतिया व डीएसपी विकास के बीच अंगुली दिखाने को लेकर बहसबाजी हो गई। विधायक गोकुल सेतिया ने डीएसपी से कहा कि अंगुली न करो डीएसपी साहब, के बात आप अंगुली करोगा कै। डीएसपी विकास ने कहा कि मैं प्रेशर में नहीं आउंगा। गोकुल सेतिया ने कहा कि मैं आपको भाईचारे के नाते कह रहा हूं। दोनों को बहस करते देख लोगों को लगा कि मामला बढ़ने वाला है, लेकिन कुछ देर बहसबाजी के बाद दोनों शांत हो गए।