फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रंगोई नाले को पश्चिम दिशा में निकालने के लिए विधायक ने सीएम को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। ऐलनाबाद के विधायक भरत सिंह बेनीवाल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र भेजकर रंगोई नाला की बुर्जी नंबर आरडी265000 से पश्चिम दिशा में अरनियावाली, शाहपुर बेगू और धिंगतानिया गांव की तरफ निकालने की मांग की है। पत्र की कॉपी जिला उपायुक्त सिरसा व अधीक्षण अभियंता नहरी विभाग, सिरसा को भी प्रेषित की गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में विधायक ने बताया कि रंगोई नाला जोकि अरनिया वाली गांव से होकर रंधावा, निरबान, गुडिया खेड़ा से माधोसिंघाना होता हुआ ओटू हेड तक जाता है। निरबान गांव के पास हिसार घग्घर ड्रेन और रंगोई नाला दोनों मिल जाते हैं, जिससे गुडिया खेड़ा व माधोसिंघाना गांव में पानी का दबाव ज्यादा बन जाता है और गांव के डूबने का खतरा बना रहता है।
विधायक ने सुझाव दिया कि अरनियांवाली गांव के समीप बुर्जी नंबर आरडी265000 से पश्चिम दिशा में अरनियावाली, नेजिया खेड़ा, शाहपुर बेगू और धिंगतानिया गांव की तरफ अगर निकाल दिया जाए या प्रस्तावित धिंगतानिया माइनर में मिला दिया जाए तो इन पांच से छह गांव में पानी का वाटर लेवल जहां बहुत नीचा है।
विज्ञापन

इनके वाटर लेवल में सुधार होगा और निरबान, गुडिया खेड़ा, माधोसिंघाना, रुपाना खुर्द, मानकदिवान व दड़बा गांव डूबने से बच जाएंगे। विधायक ने सीएम से आग्रह किया की जनता के हित के लिए इस काम को शीघ्र अति शीघ्र करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें