फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिरसा में विधायक का जन-दरबार, लोगों की समस्याएं सुनीं, उठा पुराना दर्द

Tue, 14 Apr 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
लोगों की समस्या सुनते हुए विधायक गोकुल सेतिया। संवाद 
विज्ञापन
फोटो - 48
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। ग्रामीण क्षेत्रों में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम शुरू करने के बाद अब शहर में सोमवार को विधायक गोकुल सेतिया ने जन-दरबार लगाने की शुरुआत की है। सोमवार को शहर के बाजार क्षेत्र में पहला जन-दरबार आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। वहीं, विधायक के दिल में नगर परिषद में अपना चेयरमैन नहीं बनवा पाने का दर्द सामने आया।
विधायक ने कहा कि वह नगर परिषद के भ्रष्टाचार को लेकर जल्द ही खुलासा करेंगे। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही शहर के हर कोने तक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि वोट अफसरों को नहीं, राजनेताओं को देने हैं, काम करवाना हमारी जिम्मेदारी है। इस दौरान जनता दरबार में सबसे अधिक शिकायतें पानी, सीवरेज और सफाई व्यवस्था से जुड़ी सामने आईं। इस पर विधायक ने भरोसा दिलाया कि इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने शहर की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर की सड़कों की हालत बेहद खराब है। उन्होंने यह भी कहा कि वे जल्द ही इस मुद्दे पर बड़ा खुलासा करेंगे। विधायक ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा भेजे गए कई विकास कार्य विभागों में लंबित पड़े हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी फंड की कमी का हवाला देकर काम टाल रहे हैं जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाए।
विधायक ने कहा कि वह लगातार जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याएं उठाते रहेंगे और समाधान के लिए दबाव बनाते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें