फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सड़क निर्माण में घटिया सामग्री पर विधायक भड़के, बोले- नगर परिषद में सभी चोर बैठे, जेई ने कहा- हमने वर्कऑर्डर नहीं किया जारी

Thu, 09 Jan 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा की ऑटो मार्केट में सड़क के लिए लाई गई निम्न स्तर की ईटों को जांचते विधायक गोकुल सेतिया। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। ऑटो मार्केट में घटिया निर्माण सामग्री से बनाई जा रही सड़क पर एक सप्ताह से विवाद बना हुआ है। वीरवार देर शाम को विधायक गोकुल सेतिया ने सड़क निर्माण का निरीक्षण किया और घटिया निर्माण सामग्री पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने जेई को फोन किया तो उन्होंने बताया कि किसी एजेंसी को वर्कऑर्डर नहीं हुआ है। इस पर विधायक भड़क उठे और नगर परिषद के सभी अधिकारियों को चोर तक कह डाला। उन्होंने ऑटो मार्केट के प्रधान को एक नेता को बनाया हुआ प्रधान तक कह दिया। विधायक ने कहा कि जब प्रधान एक सड़क देख नहीं सकते, तो ऐसे प्रधान का क्या आचार डालेंगे।
विज्ञापन


ऑटो मार्केट में एक सप्ताह के अंदर ट्रक यूनियन कार्यालय के पास सड़क का निर्माण हो रहा है। इस सड़क निर्माण में साढ़े पांच फीट मलबा और कचरा डाला गया है। कचरा डालने के बाद दीवार के साथ घटिया स्तर की ईंटें लगाई जा रही है। व्यापारियों ने जब ठेकेदार से बात की तो ठेकेदार ने कहां कि उसके पास टेंडर है, इसीलिए निर्माण कर रहा है।

जब अधिकारियों से बात की गई तो सामने आया कि अभी तक किसी भी एजेंसी को वर्कऑर्डर जारी नहीं हुआ है। व्यापारियों के विरोध के बाद ठेकेदार ने काम बंद कर दिया था। अब वीरवार को देर शाम को विधायक गोकुल सेतिया ने सड़क निर्माण का निरीक्षण किया।



विधायक बोले - नगर परिषद में सभी चोर हैं, उन्हें बाहर निकालने का काम करेंगे

विधायक ने कहा कि नगर परिषद में कमीशन सिस्टम चलता है। अधिकारियों को लगता है कि वह सरकारी लैब में सेटिंग कर लेंगे, क्योंकि पिछले कुछ सालों से यहीं काम चल रहा है। आज तक सारी लीडर भी शांत थे, क्योंकि सभी के कमीशन बंधे हुए थे। इन्हीं चीजों को बदलना है। विपक्ष में हूं तो राजनीतिक कर रहा हूं, ऐसा नहीं है। शहर के हालात ही ऐसे बने हुए हैं। नगर परिषद के अंदर चोर बैठे हुए हैं। उन्हें बाहर निकालने का काम करेंगे। अच्छे अधिकारी लेकर आएंगे।



ऑटो मार्केट में राजनीतिक करने का काम विधायक न करें : प्रधान

विधायक की टिप्पणी पर ऑटो मार्केट के प्रधान विजय बठला ने कहा कि ऑटो मार्केट में राजनीतिक करने का काम विधायक न करें। मेरी पत्नी का ऑपरेशन हुआ है, तो में हिसार हूं। पीछे से यह इस प्रकार की टिप्पणी कर रहे हैं, जो शर्मनाक है। आज से पहले विधायक ऑटो मार्केट के विकास करवाने के लिए कभी नजर क्यों नहीं आए। कुछ लोगों को साथ लेकर वह ऑटो मार्केट में भाईचारा खराब करने का काम कर रहे हैं। यदि प्रधान ने कोई भ्रष्टाचार किया है, तो साबित करें।
विज्ञापन




फोन पर हुई विधायक व जेई की बातचीत के अंश

जेई : किसी एजेंसी को वर्कऑर्डर नहीं हुआ है।

विधायक : ईंटें किसने डाली है।

जेई : हमारी नॉलेज में नहीं है।

विधायक : बिना वर्कऑर्डर के काम शुरू कैसे हो गया।

जेई : किसने किया है, यह हमारी नॉलेज में नहीं है।

विधायक : साढ़े पांच फुट मलबा डाला गया है। आप जेई हैं, नगर परिषद के काम कौन कर रहा है।

जेई : ठेकेदार को परसों ही बोल दिया था।

विधायक : आप लोग रवैया नहीं बदलोगे तो ठीक नहीं होगा।

जेई : ओके जी।

विधायक : मलबा उठवाओ, ठेकेदार का काम रद्द करो। जो विकास कार्य चल रहे हैं, उसकी लिस्ट लेकर मेरे पास पहुंचों। उसकी जांच सुबह करेंगे।

जेई : ओके जी।

विधायक : दूसरे जेई को भी बुलाएं।



हमने किसी को कोई वर्कऑर्डर नहीं दिया है। एक ठेकेदार द्वारा काम शुरू करने की सूचना मिली थी। काम रुकवा दिया गया था। संबंधित ठेकेदार के खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा। - राहुल, जेई, नगर परिषद।हमने किसी को कोई वर्कऑर्डर नहीं दिया है। एक ठेकेदार द्वारा काम शुरू करने की सूचना मिली थी। काम रुकवा दिया गया था। संबंधित ठेकेदार के खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा। - राहुल, जेई, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें