फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विधायक सेतिया ने पार्किंग में पकड़ा भ्रष्टाचार, विजिलेंस से जांच की मांग

Fri, 20 Nov 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। विधायक गोकुल सेतिया खुदाई करते हुए। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। बाजार में वाहनों की पार्किंग सुविधा के लिए नगर परिषद ने पुराने स्कूल की बिल्डिंग गिराकर अस्थायी पार्किंग बनाई है। इस निर्माण पर 19 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। शुक्रवार को विधायक गोकुल सेतिया ने इस निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। सामने आया कि पार्किंग में घटिया सामग्री इस्तेमाल हुई है।
विधायक गोकुल सेतिया दोपहर 12 बजे शहर थाने के सामने बनी पार्किंग में पहुंचे। उन्होंने जेई रमेश कुमार के साथ निर्माण सामग्री की जांच करवाई। विधायक ने हाथों से इंटरलॉकिंग टाइलें हटाईं और नीचे सीमेंट के बेस में केवल रोड़ी पाई। जेई रमेश कुमार ने स्वीकार किया कि सीमेंट नहीं डाली गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक ने बालू मिट्टी की जांच करने को कहा। खोदाई में आठ इंच मिट्टी भी नहीं पाई गई। साथ की सड़कों को जोड़ने के लिए बर्म भी नहीं बने थे। जेई ने बताया कि बर्म बाद में बनाए जाने थे। विधायक ने निष्पक्ष जांच कराने की बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में कार्रवाई की मांग भी की।
विधायक ने मार्च 2025 में पार्किंग बनाने की मांग की थी। अधिकारियों ने 29 लाख रुपये का टेंडर लगाया था। टेंडर 35 फीसदी माइनस पर 19 लाख रुपये में दिया गया। विधायक ने 10 लाख रुपये कम होने से गुणवत्ता पर सवाल उठाए।
विधायक गोकुल सेतिया मौके पर 40 मिनट तक जांच पेटी का इंतजार करते रहे। जेई के बार-बार फोन करने के बाद भी ठेकेदार या उसका कोई कर्मचारी पेटी लेकर नहीं आया। इससे जेई को विधायक के सामने शर्मिंदा होना पड़ा। विधायक ने कहा कि पेटी नहीं लाने से कार्रवाई से बचा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

गोकुल सेतिया ने सीमेंट कंकरीट नहीं होने से नाराज होकर स्टेट विजिलेंस के अधिकारी को फोन किया। विधायक ने उनसे इस मामले में लिखित शिकायत पहुंचाने और जांच की मांग की। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार पर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें