सिरसा। चौटाला बाईपास स्थित एक पेट्रोल पंप पर लूटपाट के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने चारों आरोपियों को बरी कर दिया है। न्यायालय ने आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए यह फैसला सुनाया। अभियोजन पक्ष आरोपियों को वारदात से जोड़ने में पूरी तरह विफल रहा।
विज्ञापन
न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि आरोपियों की पहचान भी साबित नहीं हो सकी। सदर थाना डबवाली पुलिस ने सात जुलाई 2024 को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। रतनपुरा निवासी सेल्समैन रोहताश ने पुलिस को शिकायत दी थी।
उसने बताया कि वह मेसर्स श्री श्याम पेट्रो में कार्यरत है। सात जुलाई 2024 को दोपहर करीब 2 बजकर 28 मिनट पर यह घटना हुई। एक कार में आए चार लोगों ने पिस्तौल व तेजधार हथियारों के बल पर लूटपाट की थी।