फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नागरिक अस्पताल में विवाहिता किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
- बाल विवाह का मामला सामने आने के बाद पति पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को 17 वर्षीय किशोरी ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। प्रसव के दौरान दस्तावेज की जांच में किशोरी की वास्तविक उम्र सामने आने पर बाल विवाह का मामला उजागर हुआ। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कर उसके पति के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम व पॉक्सो एक्ट के तहत जीरो प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर थाने से जांच अधिकारी सीमा सोढ़ी ने बताया कि विवाहिता को 25 नवंबर को प्रसव के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया था। पति ने उसकी उम्र 20 वर्ष बताई लेकिन आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि के अनुसार उसकी उम्र महज 17 वर्ष पाई गई। पूछताछ में चमन नगरिया निवासी युवक ने बताया कि उनकी शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ सिरसा में एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। किशोरी ने पुलिस को बताया है कि उसका पति जानता था कि वह नाबालिग है। इसके बावजूद उसने उससे शादी की। किशोरी व उसका पति उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के रहने वाले हैं, इसलिए मामले में आगामी कार्रवाई अलीगढ़ पुलिस करेगी। इससे पहले 11 नवंबर को भी नागरिक अस्पताल में 16 वर्षीय किशोरी ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था। जांच में उसके पति की उम्र भी 21 वर्ष से कम पाई गई थी। यह मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से संबंधित था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें