फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मंत्री ने घग्गर नदी व चैनलों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
घग्गर नदी के पानी का समुचित प्रबंध हो ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों की पानी का लाभ पहुंचे। इसके साथ ही नदी के लिंक चैनलों की सफाई करवाना सुनिश्चित करें, ताकि चैनलों में पानी बहाव की क्षमता बढ़ सके। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर तटबंधों का निरीक्षण करने व उन्हें मजबूत करने के भी निर्देश दिए और अगर कहीं पर मरम्मत की आवश्यकता है तो तुरंत उसे ठीक करवाया जाए।
विज्ञापन

बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह बीते शनिवार शाम को घग्गर नदी व चैनलों पर किए जा रहे प्रबंधों व व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे। बिजली मंत्री ने रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल व घग्गर-बणी-सहदेवा-ममड़खेड़ा खरीफ चैनल लिंक चैनलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता आत्मा राम भांभू व एसडीओ संदीप शर्मा मौजूद थे।
बिजली मंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि घग्गर नदी के पानी का समुचित प्रबंधन हो जिससे क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को पानी का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले लिंक चैनलों की सफाई करवाना सुनिश्चित करें। घग्गर-बणी-सहदेवा-ममड़खेड़ा खरीफ चैनल से मिट्टी निकालने का कार्य तेजी से पूरा किया जाए। इसके लिए अतिरिक्त मशीनें लगाई जाए ताकि यह कार्य समयबद्ध अवधि से पूरा हो सके। इस कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतें। चैनलों की सफाई व्यवस्था जितनी अधिक सुदृढ़ होगी उतनी ही अधिक क्षमता पानी बहाव की इन चैनलों में बनेगी। इसलिए जल्द से जल्द सफाई कार्य को पूरा करवाया जाए, ताकि बाद में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें