फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मिनी ट्रक चालक की कनपटी पर पिस्तौल तान कर लूटपाट

Fri, 04 Apr 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। हिसार के बरवाला से मिनी ट्रक लेकर हनुमानगढ़ जा रहे चालक को ऐलनाबाद के तलवाड़ा रोड पर चार लोगों ने लूट लिया। लुटेरों में एक महिला भी शामिल थी। लुटेरे गाड़ी में सवार होकर आए थे। ऐलनाबाद पुलिस ने पीड़ित चालक की शिकायत पर वीरवार को अभियोग दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

हिसार जिले के बरवाला के ढाणी मिरदार निवासी अजीत कुमार ड्राइवर है। उसने वीरवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 मार्च को वह मिनी ट्रक में सामान लोड करके हनुमानगढ़ जा रहा था। रात एक बजे वह ऐलनाबाद के तलवाड़ा रोड पर पहुंचा। इसी दौरान पीछे से एक सफेद रंग की कार उसके मिनी ट्रक के आगे आकर रुकी।
कार से से तीन युवक और एक महिला नीचे उतरी। एक युवक के पास रॉड व दूसरे के पास पिस्तौल था। इसके बाद चारों ने उसे धमकाकर मिनी ट्रक से नीचे उतारा और उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। फिर महिला ने उसकी मिनी ट्रक के केबिन में चढ़कर डेस बोर्ड पर रखे 25 हजार रुपये निकाल लिए। एक युवक ने उसकी जेब से पांच हजार रुपये व दूसरे युवक ने उसका मोबाइल जेब से निकाल लिया। इसके बाद तीनों युवकों ने राॅड से उस पर हमला कर दिया। महिला ने भी उसकी आंख व चेहरे पर मुक्का मारा। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों कार से भाग गए।
विज्ञापन

ऐलनाबाद थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वालों की पहचान बलवीर उर्फ अनिल, हरतेज सिंह, सिमरन कौर उर्फ परी, निवासी गांव बुढीमेडी व गुरसेवक उर्फ बच्ची, निवासी संत नगर, जिला सिरसा के रूप में हुई है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी गिरफ्तारी ऐलनाबाद क्षेत्र में दिखाई गई है। पूछताछ के दौरान कई आपराधिक वारदातों का खुलासा हो सकता है। चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
हनुमानगढ़ पहुंचकर घरवालों को किया फोन

अजीत ने बताया कि घटना के बाद वह कार लेकर हनुमानगढ़ चला गया। यहां सामान उतारने के बाद उसने एक व्यक्ति का फोन लेकर अपने घर पर फोन किया। इसके बाद वह अपने घर पहुंचा। चाचा के बेटे प्रदीप ने उसे हांसी के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें