फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 5 स्कूलों में जांचा मिड-डे मील का रिकॉर्ड

विज्ञापन
स्कूल में मौजूद टीम।
विज्ञापन
बडागुढ़ा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने बडागुढ़ा खंड के तीन गांवों के पांच सरकारी स्कूलों में पहुंचकर मिड-डे मील के रिकॉर्ड की जांच की। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम को गांव भंगू, दौलतपुरा खेड़ा व छतरियां के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद उपनिरीक्षक राजेश कुमार पर आधारित टीम ने बडागुढ़ा खंड शिक्षा अधिकारी मनीषा नीदिपा को साथ लेकर स्कूलों में जांच की।
विज्ञापन


टीम सर्वप्रथम गांव भंगू में स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में पहुंची। यहां करीब एक घंटे तक मिड-डे मील की सामग्री, व्यवस्था व रिकॉर्ड की जांच करते हुए रिपोर्ट तैयार की। इस दौरान टीम ने विद्यालय स्टाफ से भी पूछताछ की। इसके बाद टीम ने गांव दौलतपुरा खेड़ा में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर जांच की।

यहां टीम की कार्रवाई करीब डेढ़ घंटे तक चलती रही और रिकॉर्ड संबंधी रिपोर्ट तैयार की गई। टीम ने मिड-डे मील इंचार्ज से भी पूछताछ की। इसके बाद टीम गांव छतरियां में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला व राजकीय उच्च विद्यालय में पहुंची। उन्होंने यहां नए एवं पुराने रिकॉर्ड की जांच कर रिपोर्ट तैयार की और स्टाफ से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिड-डे-मिल के बाबत शिकायत मिली थी। इसके चलते स्कूलों में पहुंचकर रिकॉर्ड व अन्य जांच कर रिपोर्ट तैयार की गई है।

- राजेश कुमार, उप निरीक्षक, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें