फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मानसिक रूप से परेशान पेंटर ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव

Tue, 22 Apr 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। गांव दड़बी में मंगलवार तड़के एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर डिंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जेे में लिया।
चचेरे भाई मनप्रीत सिंह ने बताया कि 44 वर्षीय बलबीर सिंह पेंटर का काम करता था। सोमवार रात को बलबीर खाना खाकर अपने कमरे में सो गया। सुबह बलबीर नहीं उठा तो पत्नी कर्मजीत कौर उसके कमरे में गई। कमरे में बलबीर रस्सी के फंदे से लटका मिला। इसके बाद कर्मजीत कौर ने शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भागकर वहां पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि बलबीर सिंह काफी समय से नशा करता था। पत्नी उसे नशा करने से रोकती तो वह उसके साथ अकसर झगड़ा करता था। बलबीर के मां-बाप की मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे हैं। घर की सारी जिम्मेदारी उसके ऊपर ही थी। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई का बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि बलबीर मानसिक रूप से परेशान था। अधिक तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें