फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी बीमारी से मृत पशुओं के मालिकों को मुआवजे के लिए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गोवंश में फैल रहे लंपी वायरस की रोकथाम के उचित प्रबंधन व इस बीमारी की चपेट में आकर मरने वाले पशुओं के मुआवजे की मांग को लेकर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। भारतीय किसान एकता अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख की अगुवाई में सदस्यों ने ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

इसमें सरकार से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और यूपी में तेजी से फैले वायरस से मरने वाले गोवंश का हवाला देकर उनके मालिक, किसान, मजदूरों की जीविका व देश की अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक बताते हुए हरियाणा सरकार से अपील की है कि सरकार द्वारा सभी पशु मेलों के स्थान पर तुरंत अस्थायी रोक लगायी जाए। पशुओं को सैनिटाइज, सामूहिक टीकाकरण कराया जाए और ऐसा करने हेतु अभियान चलाकर किसानों को जागरूक किया जाए। संक्रमित राज्यों व जनपदों से पशुओं को दूसरे जिले भेजने पर तत्काल रोक लगाई जाए और उनके आगमन व बिक्री पर रोक लगाने की मांग रखी।
मृत पशुओं के शव खुले की बजाय दबाना अनिवार्य किया जाए। जिन पशुपालकों के पशु इस बीमारी के कारण मर रहे हैं, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। सभी गोशालाओं का पशु चिकित्सा विभाग से निरीक्षण करवाया जाए और बीमार पशुओं को अलग रखा जाए, जिससे कि इस महामारी पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके। इस मौके पर बीकेई से अंग्रेज सिंह कोटली, बलजीत सिंह सरपंच फग्गू, तलविंदर सिंह सोखी व दयाल चंद कंबोज उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें