सिरसा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सिरसा में शुक्रवार को मेगा जॉब फेयर-2025 का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जिसमें जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को नामी कंपनियों में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
जिला प्रशासन सिरसा तथा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के संयुक्त रूप से आयोजित यह जॉब फेयर युवा प्रतिभाओं को औद्योगिक क्षेत्रों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस मेगा जॉब फेयर के लिए देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उद्योगों से सीधे जोड़ते हुए उन्हें बेहतर करियर विकल्प प्रदान करना है। कई युवाओं के पास योग्यताएं तो होती हैं, लेकिन सही प्लेटफॉर्म न मिल पाने के कारण वे अवसरों से वंचित रह जाते हैं। इस जॉब फेयर के माध्यम से उन्हें एक ही स्थान पर अनेक कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत करने, इंटरव्यू देने और तुरंत चयनित होने का मौका मिलेगा।
इस मेले की तैयारी के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी सुनिश्चित की गई है। चयन प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी रखने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। रोजगार चाहने वाले युवक-युवतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी कंपनियों के काउंटर अलग-अलग लगाए जाएंगे।