फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित महिला सरपंचों की महिला थाना में हुई बैठक

Mon, 01 Feb 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसपी मुख्यालय जगदीश काजला ने कहा कि महिलाओं को किसी भी क्षेत्र में कम नहीं आंका जा सकता। आज देश में अनेक बेटियां व महिलाएं अपनी प्रतिभाओं के दम पर अनेक क्षेत्रों में देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन


इसलिए नवनिर्वाचित महिला सरपंच अपने अधिकारों को समझें और ग्रामीण विकास में अहम भूमिका निभाएं। वे रविवार को महिला थाना में नवनिर्वाचित महिला सरपंचों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

काजला ने कहा कि नारी शिक्षा के उत्थान व भ्रूण हत्या की रोकथाम में महिला सरपंच व पुलिस प्रशासन आपसी तालमेल से कारगर भूमिका अदा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने तथा समाज से नशा व दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई को दूर करने में महिला सरपंचों की भूमिका अहम हो सकती है।
विज्ञापन


डीएसपी ने कहा कि महिला विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए जिलास्तर पर महिला थाना की स्थापना की गई है। उन्होंने जिला की नवनिर्वाचित महिला सरपंचों से आह्वान किया कि महिलाओं से संबंधित किसी भी अपराध के बारे में सूचना हैल्पलाइन नंबर 1091 पर तत्काल दें, ताकि इस संबंध में तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक सीमा ने नवनिर्वाचित महिला सरपंचों से कहा कि जिला की महिला पुलिस उनकी सुरक्षा व अधिकारों के प्रति पूरी तरह सजग है। महिला थाना प्रभारी ने कहा कि समय समय पर महिला पुलिस ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर पंचायतों के सहयोग से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें