फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के ओएसटी सेंटर में खत्म हुई दवा, भटक रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल में शुरू किए गए ओएसटी (ओपिऑयड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी सेंटर) में बीते एक सप्ताह से दवा खत्म होने के कारण मरीजों को बिना दवा दिए ही वापस लौटाया जा रहा है। ओएसटी सेंटर में करीब 500 ऐसे मरीजों का इलाज चल रहा था जो इंजेक्शन से नशा करते थे। लेकिन दवाई खत्म होने के कारण वह मरीज भी सेंटर पर नहीं पहुंच रहे। ऐसे में इन मरीजों के दोबारा से नशे की गिरफ्त में आने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के ओएसटी सेंटर में अब 500 के लगभग मरीजों क इलाज किया जा रहा था। इन सभी मरीजों को हर रोज सेंटर में बुलाकर दवाई दी जाती थी। लेकिन मरीजों की दवाई खत्म होने के कारण अब इक्का दुक्का मरीज ही सेंटर पर पहुंच रहा है और वह भी बैरंग लौट रहे हैं। कई मरीज नशे से अधिक प्रभावित होने के कारण उन्हें नागरिक अस्पताल के ही नशा मुक्ति केंद्र में शिफ्ट किया जा रहा है और वहां पर भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया जाता है। लेकिन पहले के मुकाबले कम मरीज ही सेंटर पर पहुंच रहे है। बीते एक सप्ताह से मरीजों को दवाई न मिलने के कारण उन्होंने अब केंद्र पर आना ही छोड़ दिया।
दोबारा से नशे की गिरफ्त में आने का बना है डर
इंजेक्शन शेयर कर नशा करने वाले युवाओं में एचआईवी संक्रमण होने का खतरा होने और मरीजों को नशे की लत से छुटकारा दिलवाने के लिए नागरिक अस्पताल में ओएसटी सेंटर शुरू कर किया गया था। सेंटर की ओर से सर्वे कर ऐसे में मरीजों की तलाश की जाती है, जो नशे के आदि हो और एक ही इंजेक्शन से कई लोग नशा करते हो। इसके बाद उन सभी को सेंटर पर बुलाया जाता है। डॉक्टर उन्हें दवाई देकर अपने सामने ही खिलाते हैं। ताकि वह इंजेक्शन का इस्तेमाल न कर सके। इसके बाद धीरे-धीरे उन सभी मरीजों को नशे की लत से दूर किया जाता है।
विज्ञापन

ओएसटी सेंटर के लिए मरीजों को दी जाने वाली दवाई की मांग की गई है। दवा पहुंचने के बाद मरीजों को इसका वितरण किया जाएगा। 10 से 15 हजार गोलियों की मांग की गई है। मरीजों को नशा मुक्ति केंद्र से भी इलाज प्राप्त करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

-डॉ. मनीष बांसल, सिविल सर्जन, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें