फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मेडिकल स्टोर खुलने से पहले ही सील, नशे की प्रतिबंधित दवा मिली

विज्ञापन
डबवाली। मेडिकल स्टोर की जांच करते हुए अ​धिकारी। संवाद 
विज्ञापन
डबवाली। डबवाली में सीआईए और ड्रग कंट्रोल विभाग की संयुक्त कार्रवाई में वीरवार को निर्माणाधीन मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशे में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवा बरामद हुई। दुकान का लाइसेंस अभी प्रक्रिया में था, लेकिन संचालक ने बिना अनुमति ही नशे का कारोबार शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सीआईए टीम ने ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सुनील मेहला ने बताया कि वीरवार को टीम गोल चौक क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो नशे में प्रयुक्त कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल कृष्णा मेडिकल स्टोर से लेकर आया था। इसके बाद सीआईए और ड्रग कंट्रोल विभाग की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारा और संचालक सुखविंदर सिंह को मौके पर गिरफ्तार किया। जांच में पाया गया कि दुकान का फर्नीचर भी पूरा नहीं बना था और लाइसेंस की प्रक्रिया अभी चल रही थी। तलाशी में अलमारियों के नीचे एक गुप्त तहखाना मिला, जिसमें 940 प्रिगबलिन कैप्सूल रखे थे। यह दवा आमतौर पर नशे के लिए इस्तेमाल होती है।

ड्रग कंट्रोल ऑफिसर ने बताया कि बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर चलाने और नशे का कारोबार करने के मामले में संचालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीआईए स्टाफ के एएसआई बलवान सिंह के अनुसार, आरोपी सुखविंदर सिंह को धारा 172 के तहत 24 घंटे के लिए डिटेन किया गया और कानूनी प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें