फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां मिलने पर मेडिकल स्टोर सील

विज्ञापन
भंभूर में मेडिकल स्टोर पर जांच करते सदर थाना प्रभारी और ड्रग कंट्रोलर । संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। मेडिकल नशे पर रोक लगाने के लिए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल अधिकारियों लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। सुयंक्त टीम ने सोमवार को गांव भंभूर में छापा कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। मेडिकल स्टोर में काफी मात्रा में नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह को शिकायत मिली थी कि गांव भंभूर के बस स्टैंड स्थित गुरुनानक फार्मेसी मेडिकल पर नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां बेची जा रही हैं। ऐसे में सदर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह, एसआई तारा और सदर एसए जितेंद्र कुमार व मेडिकल ऑफिसर रजनीश धालीवाल की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापा कार्रवाई की। मौके पर फार्मासिस्ट उपस्थित नहीं मिला। इसके बाद फार्मासिस्ट गुरप्रीत को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने मेडिकल संचालक पूछताछ की और दस्तावेजों की जांच की। टीम ने मेडिकल स्टोर में रखी दवाइयों की करीब तीन घंटे तक जांच की। यहां पर काफी मात्रा में नशे में प्रयुक्त होने वाली दवाइयां मिलीं। इसके संबंध में मेडिकल संचालक खरीद व बेचने का रिकॉर्ड पेश नहीं कर सका। टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।
अब तक 15 मेडिकल स्टोर किए जा चुके हैं सील
जिले में मेडिकल नशे के बढ़ते मरीजों को लेकर लगातार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इससे पहले भी अधिकारियों की टीम ने रानियां, डबवाली, कालांवाली सहित अन्य स्थानों पर छापा कार्रवाई कर 14 मेडिकल को सील किया गया है। अब भंभूर में भी मेडिकल स्टोर सील किया गया है। ऐसे में अब तक 15 मेडिकल संचालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

वर्जन
भंभूर में मेडिकल संचालक की ओर से नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां प्राप्त हुई हैं। इसके बाद मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। सदर थाना पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। - रजनीश धालीवाल, ड्रग कंट्रोलर, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें