फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: संतनगर के मास्टर एथलीट हरजिंदर सिंह भंगू ने जीती नेशनल चैंपियनशिप

Fri, 12 Jun 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
मास्टर एथलीट हरजिंदर सिंह।  - फोटो : 1
विज्ञापन
रानियां। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन द्वारा आयोजित 14वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गांव संतनगर निवासी मास्टर एथलीट हरजिंदर सिंह भंगू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। 70-75 वर्ष आयु वर्ग में भाग लेते हुए उन्होंने हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो और शॉटपुट स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल कर जिले और हरियाणा का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

हरजिंदर सिंह भंगू इससे पहले भी अजमेर में आयोजित 7वीं मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप और बठिंडा में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। पियनशिप से लौटने पर गांव संतनगर में ग्रामीणों, खेल प्रेमियों, कोचों और सामाजिक संगठनों ने उनका स्वागत कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि हरजिंदर सिंह भंगू वर्षों से खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर युवाओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें