फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दोस्त बनकर 60 हजार रुपये की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार, बेटी की बीमारी का बनाया था बहाना

Fri, 12 Jun 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दोस्त बनकर 60 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में आरोपी हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालपुर निवासी यमन को जीरकपुर से गिरफ्तार किया है। एसपी दीपक सहारन ने बताया कि रोड़ी गेट निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार 13 अप्रैल 2026 को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उसका मित्र नवदीप बताते हुए कहा कि उसकी बेटी गंभीर रूप से बीमार है और अस्पताल में भर्ती है। उसने दावा किया कि बैंक खाते में तकनीकी समस्या के कारण वह सीधे अस्पताल में पैसे जमा नहीं कर पा रहा है।
विश्वास दिलाने के लिए आरोपी ने पीड़ित के मोबाइल पर 25 हजार और 35 हजार रुपये के फर्जी ट्रांजेक्शन संदेश भेजे और एक बैंक खाते में राशि जमा करवाने को कहा। मित्र को संकट में समझकर पीड़ित ने बिना पुष्टि किए 60 हजार रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि उसके खाते में कोई राशि नहीं आई है। शिकायत मिलने पर साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें