चोपटा। गांव कैरावली में मानसिक तनाव के चलते एक व्यक्ति ने शुक्रवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 40 वर्षीय सतनाम पेशे से चिनाई मिस्त्री था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों के बयानों के आधार पर इत्तेफाकियां कार्रवाई की गई है।
जांच अधिकारी एसआई हिम्मत सिंह ने बताया कि सतनाम शादीशुदा था। उसके परिवार में एक बेटा व एक बेटी हैं। सतनाम के पिता हरचंद ने बताया कि सतनाम पिछले काफी समय से मानसिक परेशानी से जूझ रहा था। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया।