फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 नवंबर को शादी, पैसों के लिए परिवार-रिश्तेदारों के साथ कतार में लगा हिंदी प्रवक्ता

Fri, 25 Nov 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली (सिरसा)। दूल्हा बनने के लिए हिंदी प्राध्यापक को पैसा चाहिए। खाते में पैसे है, लेकिन बैंक में कैश का सूखा पड़ा है। पैसों का जुगाड़ करने के लिए दो भाई तथा कई रिश्तेदार कतार में खड़े कर दिए हैं। खुद भी कतार में खड़ा होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

    हिसार की तहसील हांसी के गांव भक्लाना निवासी संजय कुमार डबवाली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिंदी प्रवक्ता हैं। 26 नवंबर 2016 को वे दूल्हा बनेंगे लेकिन घर में शादी जैसा माहौल नहीं है। चूंकि परिवार शादी लायक पैसे के जुगाड़ में व्यस्त है। पिछले एक हफ्ते से पूरा परिवार बैंकों के बाहर कतारों में खड़ा है। खुद संजय भी कई बार लाइन में लगकर एटीएम से 2000 रुपये निकाल चुके हैं। उसकी मदद के लिए भाई सतपाल तथा राजीव भी डबवाली में बैंकों के आगे लाइन में लगे हैं। यहां तक की रिश्तेदार अनिल ने भी एटीएम के बाहर लाइन में लगकर पैसे निकलवाए। वीरवार को संजय सरकार की घोषणा के अनुरूप अपने खाता से ढाई लाख रुपये निकलवाने गया। कैश कम होने के कारण बैंक ने उसे इतना पैसा देने से साफ मना कर दिया। उसने 50 हजार रुपये की मांग की तो बैंक ने एक फार्म उसके आगे रखकर पूछा कि हलवाई, धोबी आदि को कितना-कितना देना है, पूरा विवरण दो। साथ में दुल्हन के परिवार का पूरा ब्यौरा मांगा। औपचारिकता में पड़ने की अपेक्षा परिवार पुन: बैंक के बाहर कतारों में आकर खड़ा हो गया। इस संबंध में संजय ने डीसी सिरसा शरणदीप कौर से सहायता मांगी। उपायुक्त ने कहा कि चार अलग-अलग बैंक खातों से पैसा निकलवा लो, आराम से निकल जाएगा। संजय के अनुसार सात दिनों तक बैंकों में धक्के खाने के बाद मुश्किल से 25-30 हजार जुट पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें