रानियां । सडक़ का निरिक्षण करते मार्केट कमेटी चेयरमैन व अधिकारी।
मार्केट कमेटी रानियां के चेयरमैन ने जीवन नगर से डेरा मस्तानगढ़ की ओर जाने वाली सड़क का निरीक्षण किया
फोटो-33
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। मार्केट कमेटी रानियां के चेयरमैन ललित मोहन पोपली ने बुधवार को जीवन नगर से डेरा मस्तानगढ़ की ओर जाने वाली सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मार्केट कमेटी के अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने सड़क खस्ताहालत में मिली और पूरी सड़क से बजरी व पत्थर निकले मिले।
सड़क की स्थिति पर संज्ञान लेते हुए चेयरमैन ने अधिकारियों को तुरंत निर्माण कार्य शुरु करवाने के निर्देश दिए। चेयरमैन ने बताया कि उनके संज्ञान में आया था कि डेरा बाबा मस्तानगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग में सड़क का कुछ टुकड़ा खस्ताहाल है। ठेकेदार करीब आधा किलोमीटर सड़क का निर्माण नए सिरे से करवाने वाला है। क्षतिग्रस्त सड़क के कारण यहां से गुजरते समय लोगों व संगत को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
चेयरमैन ने बताया कि अधिकारियों को दो दिन के अंदर निर्माण कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग के एसडीओ विनोद कुमार व जेई मामचंद ने बताया कि सड़क का कुछ टुकड़ा काफी ज्यादा खराब हो गया है। इसमें गड्ढे बने हुए हैं। अगले दो दिनों में इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन मनोज सचदेवा, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन स्वर्ण सिंह, सीएम विंडो एमीनेंट पिंचू कालड़ा, पार्षद प्रतिनिधि बाबा जसविंद्र सिंह भिंडर, पैक्स डायरेक्टर राजकुमार, उमेश मेहता, दलेर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।