राजकीय नेशनल महाविद्यालय में वाणिज्य विषय परिषद के सदस्य स्टाफ सदस्यों के साथ। स्राेत : कॉलेज
सिरसा। राजकीय नेशनल महाविद्यालय में सोमवार को वाणिज्य विषय परिषद का गठन किया गया। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. रमेश सोनी ने बताया कि प्रत्यक्ष साक्षात्कार एवं विभिन्न रुचिगत और व्यावहारिक विशेषताओं के आधार पर गठित वाणिज्य सभा की कार्यकारिणी घोषित की गई।
बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र मनोज जोशी को अध्यक्ष, बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा मुस्कान को उपाध्यक्ष, बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र रामजी लाल को सचिव, बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र सुनील को कोषाध्यक्ष चुना गया। सोशल मीडिया सचिव की जिम्मेदारी बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र राजन को सौंपी गई। इनके अलावा छात्र जशन गोयल, अजय सिंह हरमन व अनुभव को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। प्रो. प्रीति मोंगा, प्रो. साक्षी, प्रो जसवंत सिंह ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया।
प्रो. प्रीति मोंगा ने वाणिज्य विभाग सभा की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह वाणिज्य विषय का गहन अध्ययन करते हुए अपने जीवन व देश को नई उंचाइयों व सफलताओं तक लेकर जाए। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को वाणिज्य विषय की उपयोगिताओं , लाभो व इसके विस्तृत विस्तार के प्रचार-प्रसार के लिए यथा-संभव प्रयास करने व विभिन्न उपयोगी गतिविधियों के आयोजन के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में प्रो शालिनी अरोरा , प्रो मीनू शर्मा भी उपस्थित रहे।