फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मनमोहन को चरणदासी पक्का डेरा का मुख्य सेवक चुना गया

विज्ञापन
रोड़ी। महंत मनमोहन दास को पांच पगड़ी पहनाते साधु महात्मा। संवाद
विज्ञापन
रोड़ी। प्राचीन चरणदासी पक्का डेरा में महंत सहदेव दास एवं महंत पुरुषोत्तम दास की 33वीं संयुक्त पुण्यतिथि श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई गई। अखंड भक्ति सागर ग्रंथ के पाठ का भोग डाला गया तथा विधि-विधान से हवन-यज्ञ कर पूर्णाहुति अर्पित की गई। बता दें कि बीते 19 दिसंबर, शुक्रवार को सुबह 10 बजे अखंड भक्ति सागर ग्रंथ के पाठ का शुभारंभ किया गया था।
विज्ञापन


डेरा बाबा चरणदासिया के मुखिया महंत बलदेव दास की वृद्धावस्था को देखते हुए उनके शिष्य मनमोहन दास को रोड़ी डेरा का मुख्य सेवक नियुक्त किया गया। तीन दिनों तक निरंतर चले पाठ के उपरांत रविवार सुबह 9 बजे मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ में पूर्णाहुति डाली गई और ग्रंथ पाठ का भोग संपन्न हुआ। इस दौरान महंत स्वामी चंद्रदेव कपिशंकर धाम एवं कथा प्रवक्ता साध्वी सुजाता कृष्णचंद्र देव ने कथा की।

सेवा कार्यों का पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करेंगे- संत

चरणदासिया समुदाय के संतों, हरिद्वार से पधारे महामंडलेश्वर, श्री श्री 1008 अलवेली माधुरी शरण महाराज सरस निकुंज जयपुर, संत शिवानंद केवल, संत संतोषानंद वींजवाला राजस्थान, डेरा जगमालवाली से संत वीरेंद्र ढिल्लों सहित अनेक संत-महात्मा, ऋषिगण और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी की उपस्थिति में मनमोहन दास को पांच पगड़ी पहनाकर विधिवत रूप से मुख्य सेवक घोषित किया गया। इस मौके पर सिद्धार्थ महंत, निखिल महंत, राघव महंत, धनश्याम दास, अर्जन दास, सितेंद्र महंत एवं योगेश महंत ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी संतों, अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें