फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मंजू और करम सिंह को मिला बेस्ट एथलीट का खिताब

Wed, 25 Feb 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा।चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान विजेता को सम्मानित करत
विज्ञापन
दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने दिखाया दम
विज्ञापन

फोटो- 19
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में दो दिवसीय 14वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के साथ शिक्षण और गैरशिक्षण कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बीएससी स्पोर्ट्स द्वितीय वर्ष की मंजू को बेस्ट एथलीट महिला का खिताब दिया गया। वहीं, पुरुषों में मनोविज्ञान एमए फाइनल चतुर्थ सेमेस्टर के करम सिंह को बेस्ट एथलीट का खिताब मिला।
विज्ञापन

खेल परिषद की अध्यक्ष प्रो. मोनिका ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से खेलकूद के महत्व को प्रदर्शित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में टीम वर्क, नेतृत्व और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं और उनके समग्र विकास में सहायक होते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजन सचिव प्रोफेसर ईश्वर मालिक, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर राजकुमार, डॉ. सविता ढांडा, डॉ. टिम्सी, डॉ. चनप्रीत और डॉ. शमशेर कासनिया सहित विश्वविद्यालय के अन्य प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।


प्रतियोगिता के परिणाम



100 मीटर (पुरुष – टीचिंग)

प्रथम: सुशील शर्मा (शिक्षा विभाग)

द्वितीय: विष्णु कुमार (शिक्षा विभाग)

तृतीय: डॉ. मनीष कुमार (शारीरिक शिक्षा विभाग)




100 मीटर (पुरुष – नॉन टीचिंग)

प्रथम: दिलीप (वीसी ऑफिस)

द्वितीय: मोनू (एमबीए विभाग)

तृतीय: संग्राम (कंस्ट्रक्शन विभाग)




100 मीटर (महिला – नॉन टीचिंग)

प्रथम: कांता रानी (शारीरिक शिक्षा विभाग)

द्वितीय: कैलाश रानी (शारीरिक शिक्षा विभाग)

तृतीय: रेनू शर्मा (हेल्थ सेंटर)



-
स्पून रेस (महिला)

प्रथम: सिमरन (शारीरिक शिक्षा विभाग)

द्वितीय: आरज़ू (शिक्षा विभाग)

तृतीय: रचना (शारीरिक शिक्षा विभाग)



स्टाफ के बच्चों की प्रतियागिताएं
60 मीटर (पहली से पांचवीं कक्षा)

प्रथम: विक्रांत (चतुर्थ कक्षा)

द्वितीय: नित्या (पांचवीं कक्षा)

तृतीय: भूमिका (पांचवीं कक्षा)




100 मीटर (छठी से आठवीं कक्षा)

प्रथम: वीरेन (आठवीं कक्षा)

द्वितीय: सक्षम (छठी कक्षा)

तृतीय: लक्ष्य (सातवीं कक्षा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें