फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान से अटी मंडी, कल से खरीद बंद कर दो दिन होगा सिर्फ उठान

विज्ञापन
अनाज मंडी के मुख्य रोड पर पंखा लगाकर धान को साफ करते मजदूर व खड़ी ट्रॉलियां । संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। मंडियों में अब धान की आवक बढ़ने के साथ ही स्थिति खराब होती जा रही है। मंडियां अब धान से पूरी तरह अट चुकी है। किसानों को परेशान होकर मंडी के गेट और दुकानों के आगे ही धान की ढेरियां लगानी पड़ रही हैं। मंडियों में अब तक 15 लाख क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 50 फीसदी ही धान का उठान हो पाया है। अब आढ़तियों ने दो दिन मंडी में खरीद कार्य बंद रखने का निर्माण लिया है। मंडी में बुधवार व वीरवार को केवल उठान का ही काम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

मंडियों में अब पीआर, 1401, 1509 और डीबी धान की आवक तेज हो चुकी है। पीआर धान की 10 लाख 43 हजार 872 क्विंटल धान की आवक हुई है। इसमें से 9 लाख 38 हजार 969 क्विंटल की सरकारी खरीद हुई है। इसमें से अब तक छह लाख 28 हजार 643 क्विंटल धान का उठान हो चुका है। 1509 और 1401 धान अब हर रोज डेढ़ लाख क्विंटल तक मंडियों में पहुंच रहा है। लेकिन तोल होने के बाद भी समय पर उठान नहीं हो रहा। किसान मार्केट कमेटी, मंडी के गेट, मंडी के बाहर की दुकानों सहित अन्य जगहों पर भी धान उतार कर ढेरी लगा रहे हैं। अनाज मंडी के महासचिव दीपक मित्तल ने बताया कि जाम के कारण स्थिति खराब हो रही है। धान उठाने के लिए मंडी में ट्रक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में दो दिन धान की बोली ही बंद रखी जाएगी।
मंडियों में अब तक हुई धान की आवक
धान आवक
पीआर 1043872
1509 262120
डीबी 210485
नरमा 178893
खाली ट्रॉलियों को बाहर खड़ी करने के आदेश, नहीं हो रहा पालन
मार्केट कमेटी ने सभी आढ़तियों की बैठक लेकर उन्हें धान की खाली ट्रॉलियों को मंडी से बाहर खड़ी करने के आदेश दिए हैं। लेकिन अभी तक इन आदेशों का पालन नहीं हो पा रहा है। इसके कारण मंडी में आवाजाही भी बाधित हो रही है। ऐसे में मंडियों में बीच रोड पर ही धान को पंखा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
मंडी में किसानों की खाली खड़ी ट्रॉलियों को बाहर खड़ी करने को लेकर आदेश दिए गए हैं। इसके लिए सभी मंडियों में सुपरवाइजरों की ड्यूटी भी लगाई गई है। आढ़तियों को भी स्थिति में सुधार करने के आदेश दिए गए हैं। - विरेंद्र मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें