फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गेहूं सीजन के लिए मार्केट कमेटी की बैठक में लिए गए 14 निर्णय

Wed, 11 Mar 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
मार्केट कमेटी चेयरमैन सतीश जग्गा अ​धिकारियों की बैठक लेते हुए। ​lसंवाद
विज्ञापन
मृतक किसान के परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता
विज्ञापन

समृद्ध किसान, खुशहाल व्यापारी और मजदूर का उत्थान ही लक्ष्य : चेयरमैन सतीश जग्गा

फोटो - 42

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। रबी के सीजन को ध्यान में रखते हुए मार्केट कमेटी चेयरमैन सतीश जग्गा की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई। बैठक का संचालन मार्केट कमेटी सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी अनिल पुरुषार्थी ने किया। बैठक में किसान कल्याण, खरीद केंद्रों के विकास और सुविधाओं को लेकर 14 निर्णय लिए गए।

जिन पंचायतों ने लीज डीड निष्पादित की है। उन गांवों जंडवाला बिश्नोइयां, रिसालियाखेड़ा, बिज्जूवाली, मलिकपुरा, बनवाला, चठ्ठा, पन्नीवाला मोरिकां और मांगेआना के खरीद केंद्रों पर बाउंड्री वॉल और आरसीसी प्लेटफॉर्म का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव पारित कर मंजूरी के लिए एचएसएएमबी को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


गांव लोहगढ़, कालूआना, मौजगढ़, गंगा, गोरीवाला, रत्ताखेड़ा, देसूजोधा और हैबुआना पंचायतों से भी लीज डीड कराने का पुनः आग्रह किया जाएगा ताकि इन खरीद केंद्रों को विकसित कर किसानों को बेहतर सुविधाएं दी जा सकें। गांव दीवानखेड़ा से नीलांवाली तथा चकजालू से संगरिया रोड तक नई सड़कों के निर्माण और गांव बनवाला में गीता भवन से मुख्य सड़क तक सड़क मरम्मत का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

नई अनाज मंडी और नई सब्जी मंडी में वाटर कूलर, आरओ की स्थापना व मरम्मत, नई अनाज मंडी में शौचालय निर्माण तथा नए बने शेड के नीचे प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य को तेज करने के निर्देश भी दिए गए।खरीद केंद्रों पर व्यवस्था सुचारु रखने के लिए मार्केट कमेटी सदस्यों के बीच केंद्रों का विभाजन किया गया है। प्रत्येक केंद्र पर कम से कम दो सदस्य मौजूद रहकर खरीद प्रक्रिया, गेट पास, भुगतान, लिफ्टिंग, स्वच्छता और पानी जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करेंगे। साथ ही समय पर गेट पास, खरीद, बारदाना, लिफ्टिंग और भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
मजदूरों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और कच्चे आढ़तियों के लिए सकारात्मक माहौल बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाए। रबी सीजन के लिए कमेटी को अतिरिक्त स्टाफ उपलब्ध कराने और आढ़तियों के अनुरोध पर अतिरिक्त स्थान की अनुमति के लिए एचएसएएमबी व जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित किया जाएगा। डबवाली में प्रस्तावित अतिरिक्त मंडी, अबूबशहर में किन्नू मंडी तथा चौटाला सब यार्ड के विकास कार्यों में तेजी लाने पर भी सहमति बनी।
मुख्यमंत्री किसान निधि का दिया चेक
चेयरमैन व अधिकारियों ने गांव बनवाला निवासी समेस्ता पत्नी सुभाष को उनके पुत्र स्वर्गीय पवन के निधन पर मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत 5 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।

कोटस
मंडी की प्रगति तभी संभव है जब किसान समृद्ध, व्यापारी खुशहाल और मजदूर का जीवन स्तर बेहतर हो। किसान को उसकी फसल का उचित मूल्य, आढ़ती को सुचारु व्यापार और मजदूर को पूरा सम्मान व मेहनताना मिलना उनकी प्राथमिकता है। किसी भी वर्ग को परेशानी नहीं होने दी जाएगी और शिकायत मिलने पर तुरंत समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

सतीश जग्गा, चेयरमैन मार्केट कमेटी

ये रहे मौजूद



बैठक में उपाध्यक्ष अमीलाल पारीक, सह सचिव सुनील कुमार, अधिकारी तुला राम, मैनपाल, सदस्य कमल सचदेवा, महिंदर डूडी, अजायब सिंह भाटी, संदीप चावला, कृष्ण किनिया, कुलदीप, कमलकांत दुरेजा, रेशम नीलांवाली, जगसीर शेरगिल, सुभाष चंद्र, नंदलाल, जगदीश माहर सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें