फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मंडी आढ़ती एसोसिएशन के चुनाव, प्रेम बजाज प्रधान बने, कृष्ण मेहता को महज 3 वोट से हराया

Sat, 08 Mar 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
एसोसिएशन का चुनाव जीतने के बाद जीत का जश्त मनाते प्रेम बजाज व राजेंद्र। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। शहर के जनता भवन में शनिवार को मंडी आढ़ती एसोसिएशन सिरसा की नई कार्यकारिणी के लिए मतदान हुए। इसमें मतदान को लेकर आढ़तियों में जोश देखने को मिला। चुनाव के दौरान 597 वोट में से 596 वोट पोल हुए। इस दौरान प्रेम बजाज ने प्रधान पद के लिए चुनाव जीता। उन्होंने अपने सामने चुनाव लड़ रहे कृष्ण मेहता को महज 3 वोट से हराया है। उपप्रधान पद पर राजेश सुधा, जबकि सचिव पद पर राजेंद्र नड्डा को विजयश्री मिली है।



मंडी आढ़ती एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए शनिवार को जनता भवन में 9 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो शाम 4 बजे तक चली। पूर्व प्राचार्य महेंद्र प्रदीप सिंगला, पूर्व प्रधान गुरदयाल मेहता व हरदीप सरकारिया की देखरेख में बैलेट पेपर से मतदान हुआ। सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान भी तैनात किए गए थे। आढ़तियों के लिए भोजन व जलपान की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


महेंद्र प्रदीप सिंगला ने बताया कि मतदान के तुरंत बाद मतगणना हुई। मतगणना के अनुसार प्रधान पद के उम्मीदवार प्रेम बजाज को 291 वोट मिले, जबकि कृष्ण मेहता को 288 और कीर्ति गर्ग को महज 13 वोट मिले। चार वोट रद्द हो गए। इस तरह प्रेम बजाज ने 3 वोट से जीत हासिल की। उपप्रधान पद पर राजेश सुधा व कुणाल जैन के बीच मुकाबला था। राजेश सुधा को 401 वोट मिले जबकि कुणाल जैन को 193 वोट मिले। 2 वोट रद्द हो गए। इस तरह राजेश सुधा को 208 वोट से विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन


सचिव पद के उम्मीदवार राजेंद्र नड्डा को 363 वोट, जबकि विपिन बंसल को 229 वोट मिले। 4 वोट रद्द हो गए। इस तरह राजेंद्र नड्डा को 134 वोटों से जीत मिली है। पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जीत के बाद सभी आढ़तियों ने विजेताओं को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें