फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एक करोड़ की हेरोइन तस्करी में फरार मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार

Sun, 27 Sep 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
- 503 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में तीन आरोपी पहले से गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। अपराध अन्वेषण शाखा कालांवाली ने एक करोड़ रुपये कीमत की 503 ग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में सुखवीर सिंह को गिरफ्तार किया है। वह इस मामले में छह माह से फरार चल रहा मुख्य आपूर्तिकर्ता था।
पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से हेरोइन आपूर्ति नेटवर्क की अन्य कड़ियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनंद कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 10 मार्च को सीआईए कालांवाली की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। टीम ने डबवाली-कालांवाली रोड पर भारतमाला पुल के नीचे कार्रवाई की। वहां एक कार में सवार तीन आरोपियों को 503 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया था।
विज्ञापन

इन आरोपियों की पहचान जगमीत सिंह, मलकीत सिंह और भगवान सिंह के रूप में हुई थी। थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
नेटवर्क की जांच
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बरामद हेरोइन की आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटानी शुरू की। सीआईए टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी गई। जांच और लगातार की गई कार्रवाई के बाद मुख्य आरोपी सुखवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब सुखवीर सिंह से पूछताछ कर हेरोइन की आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें