फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मोटरसाइकिल चोरी का मुख्य आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोड़ी। थाना रोड़ी पुलिस की ओर से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में मुख्य आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। उपल फैक्टरी सरदूलगढ़ पंजाब निवासी आरोपी भोला उर्फ सूरज को अदालत में पेश किया गया था और अदालत के आदेश पर 14 दिन के न्यायिक हिरासत पर सिरसा जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एएसआई नरेश कुमार व उनकी टीम 8 मई को रोड़ी नाका पर गाड़ियों की जांच कर रही थी। इस दौरान बस अड्डा रोड़ी की तरफ से एक युवक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक ने बाइक वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम सतनाम सिंह निवासी जजल, जिला बठिंडा (पंजाब) बताया। जब मोटरसाइकिल के इंजन व चेसिस नंबर की जांच की गई तो वह कृष्ण नंदन कुमार निवासी भवानीगढ़, जिला संगरूर (पंजाब) के नाम पर रजिस्टर्ड पाई गई। कृष्ण नंदन से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी और उसने थाना भवानीगढ़ में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

सतनाम सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल से 5000 रुपये में खरीदी थी। आरोपी सूरज ने बताया कि उसने बाइक चोरी की थी और उसे पांच हजार रुपये में सतनाम सिंह को बेच दिया था। पुलिस ने आरोपी सूरज को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें