फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्रिय और प्रभावी ग्राम सभाओं के माध्यम से ही संभव ग्राम स्वराज : डॉ. चौहान

विज्ञापन
डॉ वीरेंद्र सिंह चौहान का स्वागत करते नगर परिषद सदस्य और पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि
विज्ञापन
सिरसा। लोक निर्माण विश्रामगृह में जिले के सरपंचों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. विरेंद्र सिंह चौहान ने शिरकत की। इस दौरान डॉ. चौहान ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पंचायती राज को सुशिक्षित पंचायतों के साथ - साथ 50 फीसदी महिला जनप्रतिनिधि चुने जाने का प्रावधान क्रांतिकारी बदलाव रहा हैं।
विज्ञापन


नगर परिषद के अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप की अध्यक्षता में सिरसा प्रवास पर आए डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान का परिषद के सदस्यों और पंचायती राज संस्थाओं के जिला भर से आए प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। संस्थान में कार्यभार संभालने के बाद डॉ. चौहान अपने पहले सिरसा दौरे के अवसर पर जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से रूबरू हुए।
उन्होंने रानियां खंड के खारिया गांव में विकास कार्यों का मुआयना करने के साथ-साथ ग्राम वासियों के साथ संवाद भी किया। लोक निर्माण विश्रामगृह में आयोजित जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा वास्तविक ग्राम स्वराज सक्रिय और प्रभावी ग्राम सभाओं के माध्यम से ही लाया जा सकता है। इस मौके पर पूर्व पार्षद मीनू भाट्टी, अजय भाट्टी, सरपंच खलील, डॉ. बंसी लाल, सतपाल, कविता, वेद प्रकाश व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें