फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ से आई दो महिलाओं ने मंगाला मेले में काटी लोगों की जेब

Mon, 30 Jan 2017 11:14 PM IST
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मंगाला में हर साल लगने होने वाले मेले में रविवार को महेंद्रगढ़ जिले से आई दो महिलाओं ने मेला देखने आए सैकड़ों लोगों की जेब काट ली। मेले में गश्त कर रही पुलिस कर्मियों की नजर इन महिलाओं पर गई तो उनकी हरकतें संदिग्ध लगी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया तो उनके कब्जे से कई पर्स मिले। दो लोगों ने अपने-अपने पर्स की पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस ने उक्त महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिरसा के गांव मंगाला में हर साल मेला लगता है। जिलेभर के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों लोग मेले मेें आते हैं। मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा मलेका चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह ने संभाला हुआ था। रविवार को मेले में दो महिलाओं की गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगी।

पुलिस ने दोनों महिलाओं ने पूछताछ शुरू की। एक महिला ने अपना नाम बीमला और दूसरी ने मीना बताया। दोनों ने बताया कि वे महेंद्रगढ़ जिले के गांव भूवाना की रहने वाली है। महिला पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो पुलिस को उनके पास से काफी पर्स मिले। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि ये पर्स उन्होंने मेले में आई कई महिलाओं व पुरुषों के चुराए हैं। मेले में सैंकड़ों लोगों की जेब वे काट चुकी हैं।  
विज्ञापन

पर्स खोने का अनाउंस होने पर गांव मोडिया खेड़ा निवासी जयवीर सिंह व अर्जुन पुलिस चौकी आए। दोनों ने अपने-अपने पर्सों की पहचान की। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कर्ण सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपी महिलाओं को न्यायिक हिरासत मेें भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें