फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: महाराजा सूरजमल ने समरसता को महत्व दिया

विज्ञापन
सिरसा। कार्यक्रम में संबो​धित करते हुए जाट समाज के मौजिज लोग। संस्था।
विज्ञापन
सिरसा। भारतीय जाट विकास मंच के तत्वाधान में वीरवार को जाट धर्मशाला में महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कड़वासरा ने महाराजा सूरजमल जैसे महान योद्धाओं के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि महाराजा सूरजमल ने सामाजिक समरसता को विशेष तौर पर अहमियत दी थी।
विज्ञापन


उन्होंने मुगलों और अंग्रेजों को अनेक बार पराजित कर अपने साम्राज्य का विस्तार किया। इस दौरान उपस्थित सभी अतिथियों व सदस्यों ने महाराजा सूरजमल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर महान योद्धा के बलिदान को याद किया। कार्यक्रम से पूर्व बरनाला रोड स्थित महाराजा सूरजमल चौक पर महाराजा सूरजमल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।



मंच के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट हनुमान गोदारा ने मंच की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जाट विकास मंच सामाजिक समरसता के आधार पर गतिविधियों का आयोजन समय-समय पर करता है। उन्होंने मंच द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों व आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से बताया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान राजबीर कुशवाह, जिला पार्षद नंदलाल बेनीवाल, एडवोकेट हरी सिंह सहारण, शीशपाल झोरड़, अनिल डागर, बीमला कस्वां, कल्पना झोरड, सच्ची देवी जैलदार, उप प्रधान रामजी लाल धेतरवाल, ऐलनाबाद बार एसोसिएशन के सचिव विरेंद्र भादू विशेष रूप से मंच पर उपस्थित रहे। मंच का संचालन डॉ. राम किशन खोथ ने किया।

-

13 फरवरी को महाराज सूरजमल की जयंती मनाई जाए

हनुमान गोदारा ने कहा कि 13 फरवरी को भी महाराजा सूरजमल की जयंती पर मंच के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए योगदान देने वाले सभी सहयोगियों का विशेष रूप से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही महाराजा सूरजमल चौक पर महाराजा सूरजमल की बड़ी प्रतिमा लगाई जाएगी। इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों को भारतीय जाट विकास मंच की तरफ से पगड़ियां पहनाकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लोगों को मंच की तरफ से विशेष सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें