फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापरोपकार दिवस : 12वीं चिट्ठी में डेरा प्रमुख ने एकता में रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
परोपकार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रवचन सुनती हनीप्रीत। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा में शुक्रवार को 32वां महापरोपकार दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाह सतनाम धाम में भंडारे की नामचर्चा का आयोजन किया गया। डेरामुखी की ओर से भेजी गई 12वीं चिट्ठी को पढ़कर सुनाया गया। मानवता भलाई के 142 कार्यों को गति देते हुए 132 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह का राशन दिया गया। शाह सतनाम ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग की ओर से ‘साथी मुहिम’ के तहत 13 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल दी गई। वहीं, एक विक्षिप्त को उसके परिवार को सौंपा गया।
विज्ञापन

ये लिखा चिट्ठी में
चिट्ठी में लिखा है कि हमारे प्यारे बच्चों, हमने गुरु के रूप में जब से डेरा सच्चा सौदा बना है, तबसे लेकर आज तक आप सबको हमेशा राम-नाम से, मानवता व सृष्टि के भलाई के लिए व अच्छे कर्म व नि:स्वार्थ भावना से सबसे प्रेम करने के लिए प्रेरित किया था, कर रहे हैं व हमेशा करते रहेंगे। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए आज हम आप सब बच्चों से, आप के पवित्र दिवस, एक प्रण करवाना चाहते हैं कि ‘‘आप हमारे करोड़ों प्यारे बच्चे सदैव एकता रखेंगे व अपने गुरु के वचनों को 100 प्रतिशत मानेंगे।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें