फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पार्किंग बनाने की योजना लटकी, फुटपाथ पर भी बैंक और अस्पतालों का होने लगा कब्जा

विज्ञापन
शहर के सर्कुलर रोड पर बैंक के बाहर बीच रास्ते में खड़े दो पहिए वाहन । - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। शहर में पार्किंग बनाने को लेकर प्रशासन की ओर से बीते तीन वर्षों से योजना तैयार की जा रहा है, लेकिन चयन किए गए स्थानों की फाइल आगे बढ़ती हुई नजर नहीं आ रही। जिसका नुकसान शहर वासियों को उठाना पड़ता है। शहर के निजी अस्पताल और बैंकों को भी करीब एक वर्ष पहले एसपी की ओर से पार्किंग बनाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन उसका भी कोई प्रभाव देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके इतर अब बैंकों और अस्पतालों के बाहर बने फुटपाथ को ही संचालकों ने अपनी संपत्ति समझ ली है और यहां पर लोहे की एंगल और संगली लगा कब्जा कर लिया है। ताकि कोई भी अन्य व्यक्ति वहां पर वाहन को खड़ा न कर सके और उनके आने जाने के लिए रास्ता साफ रहे। जिसके कारण लोग रोड के बीचों बीच वाहन खड़े करने को मजबूर हो जाते हैं। शहर का डबवाली और सरकूलर रोड दुकानदारों, बैंक और अस्पतालों के कब्जे में नजर आता है। यहां पर पार्किंग के लिए कोई प्वाइंट तक नहीं है। ऐसे में शहरवासी रोड और शहर की मुख्य मार्केट के साथ पड़ी खाली जगह पर अपने वाहनों को खड़ा करने पर मजबूर हो रहे हैं। हालांकि नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दुकानदारों का सामान अंदर करवाया जाता है। लेकिन सरकूलर रोड और डबवाली रोड पर अभियान को विराम लगा दिया जाता है।
बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन बनते हैं जाम का कारण
शहर में पार्किंग बनाने के लिए शहर वासियों की लंबे समय से मांग है। इसके लिए करीब तीन वर्ष पहले ही जगह का चयन किया गया था। लेकिन तीन वर्ष बीतने के बाद भी यहां पर न तो पार्किंग के लिए कोई प्वाइंट बन पाया है और न ही निर्माण किए गए पुराने भवनों को हटाया गया है। जिसके कारण शहर वासियों को बीच रास्ते में या चौक के आसपास वाहनों को खड़ा करना पड़ता है। जिसके कारण बाजार में जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन

शहर में इन स्थानों पर बनाए गए है पार्किंग प्वाइंट
प्रशासन की ओर से शहर के सदर बाजार में स्थित सदर थाना के पुराने भवन, मोहंता मार्केट के साथ स्थित खंड शिक्षा अधिकारी के पुराने कार्यालय, डाकघर के समक्ष खाली पड़ी जगह और रोड़ी बाजार स्थित ट्रेड टावर मार्केट में पार्किंग प्वाइंट बनाने के लिए इसका चयन किया गया है। हालांकि इन स्थानों को खाली करने व पार्किंग बनाने को लेकर अभी तक कोई भी कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
रोड के बीच तक खड़े हो रहे है दो व चार पहिया वाहन
शहर के डबवाली रोड और सरकूलर रोड पर अस्पताल और बैंकों की संख्या अधिक होने के कारण यहां पर दो और चार पहिया वाहनों का अधिक जमावड़ा रहता है। ऐसे में रोड के बीच तक वाहन खड़े हुए नजर आते हैं। जिसके कारण शहर वासियों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं इसके कारण जाम की स्थिति भी बनती है। हालांकि यातायात थाना पुलिस की ओर से लगातार वाहनों के यहां पर चालान काटे जाते हैं। फिर भी स्थिति जस की तस रहती है।
पार्किंग बनाने को लेकर प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए प्रस्ताव भी तैयार किया गया था। अभी तक इसके लिए कोई भी कार्य शुरू नहीं हो पाया है। शहर के डबवाली रोड और सरकूलर रोड पर भी चालान काटे जा रहे हैं। उपायुक्त के साथ होने वाली बैठक में यह समस्या रखी जाएगी। ताकि शहर में जल्द से जल्द पार्किंग की सुविधा शुरू हो पाए।
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर बहादुर सिंह, यातायात थाना प्रभारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें