फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पिस्तौल व दातर दिखा किसान से नकदी, बाइक व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बाइक सवार बदमाशों ने गांव फूलकां से ढाणी लौट रहे एक किसान को पिस्तौल व दातर दिखाकर नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

डिंग थाना क्षेत्र गांव फूलकां निवासी किसान पवन कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे वह अपने बाइक से गांव गया था। लौटते समय यूनिवर्सिटी बिल्डिंग के पास दो बाइक पर सवार होकर चार व्यक्ति आए और अपनी बाइकें उसकी बाइक के आगे अड़ा दी। एक आरोपी ने उसकी गर्दन पर पिस्तौल, जबकि दूसरे ने धारदार दातर लगा लिया। बाइक सवार तीसरे युवक ने उसे पीछे से पकड़ लिया और तलाशी ली। आरोप है कि लुटेरे उसकी जेब में रखे 175 रुपये, मोबाइल फोन व बाइक छीनकर फूलकां गांव की ओर फरार हो गए।
व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर युवक को लगाई हजारों रुपये की चपत

ओढां। गांव रोहिड़ांवाली निवासी रविंद्र कुमार से साइबर ठगों ने हजारों रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत ओढां पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित रविंद्र कुमार ने बताया कि उसने मोहाली से अपने पिता की ऑनलाइन दवा मंगवाई हुई थी। उसके व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि दवा पहुंचने में तकनीकी दिक्कत आ रही है। फिर साइबर ठग ने रविंद्र को एक लिंक भेजते हुए कहा कि आप इस लिंक को ओपन कर मात्र 5 रुपये भेज दीजिए, आपकी दवा सही पते पर पहुंच जाएगी। रविंद्र ने जब लिंक ओपन कर 5 रुपये भेजे तो उसी समय उसके खाते से 5 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। पैसे कटने के बाद रविंद्र को ठगी का पता चला। उसने अपना बैंक खाता बंद करवा दिया और मामले की शिकायत ओढां पुलिस को दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें