फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एक मिनट में लूट ले गया 25 हजार रुपये और सोने की अंगूठी

Mon, 15 Apr 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन
सिरसा। शहर डबवाली रोड स्थित आरके कम्यूनिकेशन को निशाना बनाते हुए एक युवक अवैध पिस्तौल दिखाकर सोने की अंगूठी व लगभग 25 हजार रुपये लूट कर ले गया। वहीं लूट की पुरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वारदात को अंजाम देने वाले युवक ने कपड़े से अपना चेहरा ढका हुआ था। घटना करीब शाम 5 बजे हुई है।
विज्ञापन

वहीं वारदात की सूचना मिलते ही सिविल थाना पुलिस व डीएसपी जगत सिंह मोर मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई घटना की फुटेज कब्जे में ले ली है। दुकानदार रमेश कुमार ने पुलिस को बताया कि सोमवार को शाम करीब साढ़े 5 बजे एक युवक दुकान पर मोबाइल फोन का रिचार्ज करवाने के लिए आया था। युवक दुकान में आकर बैठ गया। जैसे ही दुकानदार रिचार्ज करने लगा आरोपी ने पिस्तौल निकाल ली और उसमें गोली डालकर दुकान पर तान दी और बोला कि जो भी रुपये तुम्हारे पास है दे दो। दुकानदार ने डर के मारे गल्ले में रखे करीब 25 हजार रुपये निकालकर दे दिए। इसके बाद युवक ने हाथ में पहनी सोने की 6 ग्राम की अंगूठी भी निकलवा ली और धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। इसके बाद दुकानदार ने डायल 112 पर वारदात की सूचना पुलिस को दी।

डबवाली रोड स्थित दुकानदार से लूट की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। वारदात के बारे में आसपास जांच की गई है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जगत सिंह मोर, डीएसपी हेड क्वार्टर, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें