फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ई-रिक्शा चालक से युवकों ने की लूट, चार गिरफ्तार

Mon, 27 Apr 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले कमरे में बंधक बनाकर 2 हजार रुपये छीने, फिर पेट्रोल पंप पर ले जाकर अकाउंट में डलवाए 5 हजार रुपये
विज्ञापन



फोटो 37

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। गांव खैरेकांं में ई-रिक्शा चालक से लूटपाट के मामले में सदर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विजय, अजय, नरेश कुमार व सन्नी कुमार गांव खैरेकां सिरसा के रहने वाले हैं।

एसपी दीपक सहारन ने बताया कि इंद्रपुरी मोहल्ला निवासी प्रिंस ने रविवार को थाने में दी शिकायत में बताया था कि वह ई-रिक्शा चलाता है। रविवार दोपहर को वह ई-रिक्शा लेकर गांव खैरेकां के बस स्टैंड पर खड़ा था। इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और उसे अपनी ढाणी से सामान लाने के बहाने साथ ले गया।
विज्ञापन

शिकायत में प्रिंस ने बताया कि रास्ता कच्चा होने का हवाला देकर युवक ने ई-रिक्शा खड़ा करवा दिया और उसे अपने साथ ले गया। रेलवे लाइन के पास स्थित एक मकान पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद तीन अन्य युवकों ने उसे जबरन कमरे में बंद कर लिया। युवक ने उसे डरा धमकाकर दो हजार रुपये छीन लिए।
प्रिंस के मुताबिक, इसके बाद चारों युवक उसे डबवाली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर ले गए। यहां पर पेट्रोल पंप के अकाउंट में उसके मोबाइल से 5050 रुपये ट्रांसफर करवाकर पंप कर्मचारी से नकद रुपये ले लिए। इसके बाद उसके मोबाइल से एक मोबाइल नंबर पर 1400 रुपये डलवा कर चारों युवक भाग निकले।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। चंद घंटों में पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि चारों आरोपी नशे के आदी हैं। आरोपियों की निशानदेही पर लूट की राशि बरामद कर ली गई है। जांच के दौरान इस वारदात में जो भी शख्स शामिल पाया गया उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें