फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव : 1250 पुलिस कर्मचारी व अतिरिक्त अर्द्ध सैनिक बल की 4 कंपनियां रहेंगी तैनात

Fri, 24 May 2024 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। पुलिस जिला डबवाली में 25 मई को मतदान के लिए कुल 400 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों पर सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में स्थानीय व गुरुग्राम पुलिस और अर्धसैनिक बल के भी जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मतदान के दौरान हरियाणा पुलिस के करीब 1250 व अर्धसैनिक बल की 4 कंपनियों के जवान पैनी नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान बूथों पर डयूटी संपन्न करवाने के लिए डबवाली व कालांवाली विधानसभा क्षेत्र के कर्मचारी अधिकारी पोलिंग पार्टी सहित चुनाव सामग्री हासिल कर अपने अपने गंतव्य पर बसों के द्वारा रवाना होंगे।
उन्होंने बताया कि डबवाली के पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि चुनाव ड्यूटी को पूरी सतर्कता के साथ करें। स्ट्रांग रूम से पोलिंग पार्टी के साथ उपलब्ध करवाए गए वाहनों में सुरक्षित तरीके से ईवीएम को बूथ तक लेकर जाएंगे। जब तक ईवीएम वापिस स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रूप से जमा नहीं हो जाती अपनी ड्यूटी को सतर्कता से करें। ड्यूटी के दौरान सभी पुलिसकर्मी सरकारी वाहन का ही प्रयोग करेंगे। अगर किसी ने अपने निजी वाहन का उपयोग किया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएथी।
विज्ञापन


6 फ्लाइंग स्क्वायड टीम तैनात
कालांवाली विधानसभा क्षेत्र में डीएसपी राजीव कुमार व डबवाली विधानसभा क्षेत्र में डीएसपी जयभगवान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनमें 35 पेट्रोलिंग पार्टी, 6 स्टेटिक्स सर्विस टीम, 6 फ्लाइंग स्क्वायड टीम तैनात की गई हैं। सभी पेट्रोलिंग पार्टी वॉकी टॉकी सेट व हथियारों से लैस होगी।
सुबह 7 बजे मतदान प्रक्रिया हो जाएगी शुरू
25 मई की सुबह 5 बजे बूथों पर पुलिस कर्मचारी तैनात हो जाएंगे, जहां पर 6 बजे मॉक पोल तथा 7 बजे मतदान प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी, जोकि शाम 6 बजे तक चलेगी। 6 बजे के बाद चुनाव परिसर में किसी के प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी, परंतु 6 बजे तक मतदान के लिए लाइन में लग चुके मतदाताओं के मत का भुगतान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें