फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कंफेक्शनरी व बेकरी की दुकानें सुबह 6 से 9 बजे व शाम 5 से 7 बजे तक खुलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के खोलने का समय निर्धारित किया गया है। दुकानदार निर्धारित समय अनुसार ही अपनी दुकानों को बंद करेंगे व खोलेंगे। कंफेशनरी,बेकरी की दुकानें प्रात: 6 बजे से 9 बजे व सांय 5 बजे से सांय 7 बजे तक खोली जा सकेगी। इसके साथ-साथ किराना दुकानों के लिए प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोलने का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त प्रदीप कुमार ने कहा कि इसी प्रकार फल व सब्जियों तथा दूध व दुग्ध उत्पाद की दुकानें सुबह के समय प्रात: 5 से सुबह 9 बजे तक तथा सांय 5 बजे से सांय 7 बजे तक खुली रहेंगी। उन्होंने बताया कि मेडिकल हाल, केमिस्ट, फार्मेसी 24 घंटे खुली रहेंगी। इसी प्रकार मंडियों में फसल खरीद नहीं होगी, परंतु उठान का कार्य 24 घंटे जारी रहेगा। उपायुक्त ने बताया कि खाद, बीज व कीटनाशक, पशु चारा तथा कृषि उपकरण की दुकानें प्रात: 10 बजे से सायं 3 बजे तक खुली रहेंगी। पेट्रोल पंप प्रात: 6 बजे से सांय 9 बजे तक खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें