फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली के गांव पिपली स्थित बिजली घर के पास रोडवेज बस की टक्कर से मंगलवार को ट्रैक्टर सवार युवक की मौत हो गई। मृतक जसप्रीत सिंह(24) निवासी गांव मसीतां का रहने वाला था। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक रूपिंद्र सिंह के बयान के पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक रूपिंद्र सिंह ने बताया कि वे गांव मसीतां के ही जगतार सिंह, बुध सिंह, जसप्रीत सिंह के साथ गांव पिपली में कई किसानों के खेतों से सरसों का तूड़ा ट्राली में भरकर किसान के पास जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही उन्होंने गांव पिपली में बिजली घर को पार किया। तब कालांवाली से डबवाली जा रही रोडवेज की बस ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। बस की टक्कर से उसके साथ ट्रैक्टर पर बैठा जसप्रीत सिंह उछलकर नीचे सड़क पर जा गिरा। बस का टायर के नीचे आने से जसप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कालांवाली थाना प्रभारी राजा राम ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के बयान के पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें