फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एनएच-9 पर रोशनी का प्रबंध करने के लिए केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सांसद कुमारी सैलजा ने एनएच-9 डबवाली से हिसार तक खराब पड़ी लाइटें और कुछ स्थानों पर लाइट का प्रबंध करने व संकेतक लगवाने के लिए केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग नितिन गडकरी को पत्र लिखा। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि लाइट और संकेतक के अभाव में वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है, गलत दिशा में जाकर उन्हें भटकना पड़ता है।
विज्ञापन








केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखे पत्र में सांसद ने कहा कि एनएच-9 पर पहली बार आने वाले यात्रियों खासकर रात में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि इन दोनों ही स्थानों पर न तो लाइट का कोई प्रबंध है और न ही किसी प्रकार के संकेतक लगाए गए है। ऐसे में सिरसा आने वाले यात्री वाहन डबवाली की ओर चला जाता है। फतेहाबाद आने वाले वाहन भी गलत दिशा में चले जाते हैं। इसके अतिरिक्त हिसार से डबवाली के बीच मुख्य-मुख्य कस्बों और गांवों के पास 41 किमी लंबा नाला बनाया गया है। इस पर 61 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है, नाले का स्लैब टूटने के कारण वह वर्तमान में अनुपयोगी है। बरसाती पानी की निकासी न होने पर करोड़ों रुपये की बर्बादी हुई है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।







सांसद कुमारी सैलजा ने पत्र में लिखा है कि एनएच-9 पर अनेक स्थानों पर लाइटें बंद पड़ी हैं। जैसे गांव मोरीवाला, भावदीन, डिंग मोड, गिल्लाखेड़ा, ढाणी चानन, दरियापुर, फतेहाबाद बाईपास, रतिया बाईपास, भूना बाईपास, बड़ोपल, धांगड, खाराखेडी, अग्रोहा आदि स्थानों पर यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बारे में उनकी ओर से 12 दिसंबर 2024 को भी पत्र लिखकर अवगत करवाया था। इसके जवाब में कहा गया था कि हिसार-डबवाली खंड पर 2622 स्ट्रीट लाइटें स्थापित कीं और प्रकाश व्यवस्था चालू कर दी गई है। जबकि वास्तविक स्थिति में स्ट्रीट लाइटें अभी तक खराब पड़ी हैं। सांसद कुमारी सैलजा ने अनुरोध किया है कि इस बारे में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें