फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सेशन जज से वकीलों को मिला आश्वासन, जताया आभार

विज्ञापन
कालांवाली। बैठक में भाग लेते बार एसोसिएशन कालांवाली के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
कालांवाली। कालांवाली में कोर्ट कॉम्पलेक्स स्थापित करवाने के लिए बार एसोसिएशन कालांवाली में वीरवार को भी बैठक आयोजित की गई। इसमें सेशन जज पुनीश जिंदिया के कालांवाली में ही कोर्ट कॉम्पलेक्स शुरू करने के दिए गए आश्वासन पर प्रसन्नता जाहिर की। प्रधान एडवोकेट कमल गर्ग ने बताया कि गत दिनों सेशन जज ने उपमंडल भवन, तहसील भवन और कोर्ट कॉम्पलेक्स बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कालांवाली व ओढां में कई जगहों का निरीक्षण किया गया था।
विज्ञापन

इस निरीक्षण के बाद ओढां में कोर्ट कॉम्पलेक्स शुरू होने की चर्चाएं शुरू हो गई थी। इसके बाद बार एसोसिएशन के सदस्यों ने सेशन जज पुनीश जिंदिया से मुलाकात की और वकीलों व आमजन की समस्याओं से अवगत करवाया।
-
अपनी समस्याओं से करवाया था अवगत
17 दिसंबर को बार के सेशन जज पुनीश जिंदिया से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। दोनों बार उन्हें सेशन जज से आश्वासन मिला कि कालांवाली की जनता को किसी प्रकार की कोई चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। कोर्ट कॉम्पलेक्स कालांवाली में ही शुरू होगा। बैठक में एडवोकेट कमल प्रधान, उप-प्रधान सुरेंद्र जैन, सचिव सरोज मक्कड़, सह-सचिव गुरविंदर सिंह, एडवोकेट गुरपाल सिंह, एडवोकेट हरबंस सिंह, एडवोकेट रोहित जैन, एडवोकेट नीरज मोंगा, एडवोकेट तुषार गर्ग, एडवोकेट अमन मक्कड़, एडवोकेट सतीश सिंगला, सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


-


जनवरी माह में फिर होगा जगह के लिए निरीक्षण

एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट कमल गर्ग ने बताया कि कालांवाली में कोर्ट कॉम्पलेक्स शुरू करने के लिए सेशन जज जनवरी माह में फिर कालांवाली आएंगे। इस दौरान वे प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर कोर्ट कॉम्पलेक्स की जगह का निरीक्षण करेंगे, ताकि कालांवाली में जल्द से जल्द कोर्ट संबंधी काम शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें