फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लवा के विधायक रणधीर पनिहार बोले-रानियां को उपमंडल बनाने की मांग समिति के समक्ष उठाएंगे

विज्ञापन
रानियां में विधायक रणधीर सिंह पनिहार को ज्ञापन सौंपते बार एसोसिएशन के सदस्य। बार
विज्ञापन
रानियां। नलवा के विधायक रणधीर सिंह पनिहार ने शनिवार को रानियां स्थित बार रूम का दौरा किया, जहां उन्हें बार एसोसिएशन के प्रधान सेवा सिंह संधू, सचिव रणजीत सिंह विर्क और अन्य अधिवक्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर बार एसोसिएशन ने रानियां तहसील को उपमंडल का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा और इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने की अपील की।
विज्ञापन

विधायक पनिहार ने इस मांग का समर्थन करते हुए आश्वासन दिया कि वे रानियां को उपमंडल बनाने की मांग को संबंधित समिति के चेयरमैन और सभी सदस्यगण के समक्ष मजबूती से उठाएंगे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने यह भी कहा कि अधिवक्ताओं की अन्य मांगों को भी प्राथमिकता के आधार पर प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा।
इससे पहले, विधायक पनिहार मस्तानगढ़ स्थित नामधारी डेरे में पहुंचे और गुरुओं से आशीर्वाद लिया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं रानियां विधानसभा प्रतिनिधि शीशपाल कंबोज ने बताया कि रानियां को उपमंडल बनाने की मांग पहले भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जा चुकी है और इसे आगे भी मजबूती से उठाया जाएगा। कस्वां खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जसवंत कस्वां ने इस विषय पर टिप्पणी करते हुए कहा कि रानियां उपमंडल बनने के सभी आवश्यक मानकों को पूरा करता है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान हरपाल सिंह रंधावा, ओमप्रकाश कस्वां, प्रकाशवीर, नरेश जैन, गोविंद किशन, वीरेन्द्र, नरेंद्र, संदीप, राजकुमार माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें