फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: इग्नू में असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई

Wed, 06 May 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। राजकीय महिला महाविद्यालय के इग्नू केंद्र में असाइनमेंट जमा करवाने की अंतिम तिथि 31 मई घोषित की गई है। केंद्र समन्वयक डॉ. विक्रमजीत सिंह ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से जून 2026 टर्म एंड एग्जामिनेशन के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से ओडीएल एवं ऑनलाइन कार्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि अब 31 मई निर्धारित की गई है। डॉ. विक्रमजीत सिंह ने उन विद्यार्थियों से अपील की है जिन्होंने अभी तक अपने असाइनमेंट जमा नहीं करवाए हैं। वे बिना किसी देरी के शीघ्र अपने असाइनमेंट अध्ययन केंद्र पर जमा करवाना सुनिश्चित करें ताकि परीक्षा में सम्मिलित होने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें