मिशन एडमिशन -स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी
फोटो - 3,4
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले के एकमात्र राजकीय महिला महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया वीरवार से शुरू होने जा रही है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी। महिलाओं की सुरक्षा से लेकर उनके विकास को लेकर महिला कॉलेज को जाना जाता है। खेलों की दिशा में महाविद्यालय लगातार कार्य कर रहा है। कई खिलाड़ियों ने प्रदेश व जिला स्तर पर अपना प्रदर्शन दिखाया है।
महाविद्यालय के प्रेस प्रवक्ता डॉ. कपिल कुमार सैनी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 मई से शुरू हो रही है। इच्छुक छात्राएं हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।
महाविद्यालय बीए, बीकॉम, बीएससी (लाइफ साइंस या फिजिकल साइंस), बीसीए, बीबीए एवं एमकॉम कोर्सेज उपलब्ध हैं। महाविद्यालय में छात्राओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएं जैसे स्मार्ट क्लासरूम, सुसज्जित प्रयोगशालाएं, पूर्णतः वातानुकूलित पुस्तकालय एवं कंप्यूटर लैब उपलब्ध हैं।
प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में फॉर्म भरने की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त छात्राओं को विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत छात्रवृत्ति का लाभ भी प्रदान किया जाता है। इसमें अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग तथा मेधावी छात्राएं शामिल हैं।
कैटेगरी छात्रवृत्ति
1. एससी छात्रा - 14,000 प्रतिवर्ष
2. बीसी छात्रा - 8,000 प्रतिवर्ष
3. मेधावी छात्रा (टॉप 20)- 12,000 प्रतिवर्ष
4. श्रेष्ठ छात्रा (टॉप 10)- 5,000 प्रतिवर्ष
मेरिट के आधार पर काउंसिलिंग की जाएगी
प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत मेरिट सूची के आधार पर चरणबद्ध काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। छात्राओं को आवश्यक दस्तावेज जैसे 10वीं, 12वीं की अंकतालिका, आधार कार्ड, फोटो एवं अन्य प्रमाण पत्र साथ रखने होंगे। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें तथा समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। अंत में, प्राचार्य ने अभिभावकों एवं छात्राओं से अपील की कि वे अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय परिसर में स्थापित हेल्प डेस्क या संबंधित संकाय समन्वयकों से संपर्क करें।
कोर्स - सीट
बीए - 510
बैचलर ऑफ कॉमर्स - 160
बीएससी लाइफ साइंस - 80
बीएससी फिजिकल साइंस 160
बीसीए- 60
बीबीए- 40
एमकॉम - 40
-
ये दी जाती हैं खास सुविधाएं
- बस पास
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट की सुविधा
-
ये करवाई जाती हैं गतिविधियां
- महिला स्वास्थ्य को लेकर कार्यशालाएं
- सामाजिक बदलाव को लेकर कार्यशालाएं
- महिला सुरक्षा को लेकर कार्यशालाएं
- साइबर क्राइम व अन्य आपराधिक गतिविधियों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम
- सांस्कृतिक, कलात्मक, वैज्ञानिक गतिविधियां करवाई जाती है
- एनएसएस शिविर विशेष रूप से आयोजित होते हैं
कोट्स
कॉलेज में प्रवेश को लेकर छात्राओं में विशेष रुझान देखने को मिलता है। सुरक्षित माहौल छात्राओं को दिया जाता है। इसके चलते छात्राओं की संख्या बढ़ती है। जिले का एकमात्र सरकारी महिला कॉलेज होने के कारण भी छात्राएं कॉलेज में प्रवेश पाने की इच्छुक रहती हैं। प्रवेश प्रक्रिया को लेकर आने वाली समस्याओं के समाधान को लेकर विशेष हेल्प डेस्क बनाई गई है।
-शत्रुजीत सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला कॉलेज