फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मिशन बुनियाद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी, लेवल-1 की परीक्षा 30 को होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शिक्षा विभाग की ओर से मिशन बुनियाद और सुपर-100 के पंजीकरण शुरू कर दिए है। शिक्षा निदेशालय की ओर से रजिस्ट्रेशन का शेड्यूल जारी कर विभाग को जल्द से जल्द से पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए है। मिशन बुनियाद व सुपर - 100 के आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 जनवरी है।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय की ओर से 20 दिसंबर से परीक्षाओं को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जारी शेड्यूल के अनुसार मिशन बुनियाद की परीक्षा 30 जनवरी तक होगी। वहीं सुपर-100 की परीक्षा 6 फरवरी को होगी। वहीं दोनों की कक्षाएं 15 मई से शुरू होगी। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए खंड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं शिविर के दौरान विद्यार्थियों के आवेदन भी किए जा रहे हैं। आवेदन के दौरान विद्यार्थियों को आठवीं कक्षा उत्तीर्ण की होनी जरूरी है। आवेदन के दौरान विद्यार्थी नौवीं कक्षा के विद्यार्थी होना चाहिए। विद्यार्थियों के सातवीं कक्षा में 50 फीसदी अंक जरूरी है।

ये है मिशन बुनियाद व सुपर - 100 का शेड्यूल
परीक्षा और परिणाम, बुनियाद , सुपर-100
- आवेदन की अंतिम तिथि, 25 जनवरी, 31 जनवरी
- लेवल-1 परीक्षा, 30 जनवरी, 06 फरवरी
- लेवल-1 परिणाम, 20 फरवरी, 15 मार्च
- लेवल-2 परीक्षा, 29 फरवरी, 09 अप्रैल
- लेवल-2 परिणाम, 11 मार्च, 07 मई
- लेवल-3 ओरिएंटेशन कार्यक्रम, 20 मार्च, - नहीं होगा
- लेवल-3, परिणाम, 03 मई, नहीं
कक्षाएं शुरू, 15 मई, 15 मई

-

200 अंकों की परीक्षा होगी
मिशन बुनियाद के तहत लिखित परीक्षा तीन चरणों में होगी। जिसमें लेवल - 1 और लेवल - 2 की परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। जिसमें 50 प्रश्न विद्यार्थियों से पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के 4 अंक होंगे। इस परीक्षा का कुल समय 2 घंटे का होगा। वहीं हर गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग होगी। लेवल- 3 की परीक्षा में कुल 20 अंकों की होगी। इसमें 5 प्रश्न पूछे जाएंगे और 1 प्रश्न 4 अंकों का होगा। यह परीक्षा आधे घंटे की होगी। वहीं सुपर - 100 की परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। परीक्षा में कुल 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का होगा। परीक्षा 2 घंटे की होगी। सुपर - 100 परीक्षा में भी निगेटिव मार्किंग होगी। लेवल - 1 के बाद विद्यार्थियों की 3 दिन की वर्कशॉप होगी। जिसमें विद्यार्थियों को बेसिक गणित, विज्ञान पढ़ाया जाएगा। इसके बाद उनकी क्षमता और व्यवहार जांचा जाएगा। इसके बाद अंतिम चयन होगा।
विज्ञापन

क्या है मिशन बुनियाद और सुपर-100 बुनियाद कार्यक्रम
स्कूल शिक्षा विभाग व हरियाणा सरकार द्वारा विकल्प फाउंडेशन के माध्यम से राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए चलाया जाता है। जिसमें विद्यार्थियों को सक्षम व प्रशिक्षित किया जाता है। बुनियाद कार्यक्रम के लिए विद्यार्थी को आठवीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। वहीं नौवीं कक्षा में राजकीय विद्यालयों में पढ़ाई कर रहा हो। बुनियाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना व उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है। इसके तहत विद्यार्थियों को नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना तथा अन्य छात्रवृति प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करवाई जा रही है। इसके अतिरिक्त यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सुपर - 100 के चयन के लिए विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करेगा। स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा ने विकल्प संस्थान रेवाड़ी के सहयोग से 2018 में सुपर 100 योजना शुरू की थी। इस कार्यक्रम के तहत राजकीय विद्यालयों से चयनित विद्यार्थियों को नीट और आईआईटी जेईई के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाती है और बच्चों को रहने एवं खाने की फ्री सुविधा भी सरकार के द्वारा मुहैया करवाई जाती है ।

मिशन बुनियाद व सुपर - 100 के आवेदन और परीक्षाओं का शेड्यूल जारी हो गया है। इच्छुक विद्यार्थी मिशन बुनियाद के लिए 25 जनवरी और सुपर - 100 के लिए 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते है। वहीं मिशन बुनियाद की लेवल - 1 की परीक्षा 30 जनवरी को होगी।
विज्ञापन

-
डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें