फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: प्राथमिक स्कूल में स्टाफ की कमी, ग्रामीणों ने जताया रोष

विज्ञापन
कालांवाली। स्कूल में स्टाफ की कमी को लेकर रोष जताते हुए ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
कालांवाली। गांव तख्तमल की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शुक्रवार को स्टाफ की कमी पर ग्रामीणों ने स्कूल में एकत्रित होकर रोष जताया। स्टाफ की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में उन्होंने जल्द से जल्द शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की है। गांव के सरपंच प्रतिनिधी रणजीत सिंह, ग्रामीण बुध सिंह, राज सिंह, लखबीर सिंह, निक्का सिंह, राजेंद्र सिंह, बसंत सिंह, पाला सिंह, मुन्ना सिंह ने रोष जताते हुए बताया कि प्राथमिक स्कूल में दो ही शिक्षक हैं।
विज्ञापन


इनमें से एक मुख्य शिक्षक राजेश कुमार व दूसरी गेस्ट टीचर बलजीत कौर नियुक्त है। रोड़ी निवासी अध्यापिका बलजीत कौर ने गत वर्ष इस स्कूल से आठ नवंबर 2024 को रोडी के स्कूल में अपना डेपुटेशन करवा लिया था और समय-समय पर अपनी नियुक्ति अवधि को बढ़वा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त अध्यापिका करीब एक वर्ष बाद चार नवंबर 2025 को तख्तमल स्कूल में ड्यूटी पर आई।

अब फिर से छुट्टी पर जाने के लिए मुख्य शिक्षक को आवेदन दिया। इस पर उन्होंने विरोध जताते हुए मुख्य शिक्षक से अध्यापिका को रिलीव नहीं करने का पत्र दिया। ग्रामीणों ने कहा कि स्टाफ की कमी के कारण स्कूल में बच्चों की संख्या लगातार कम हो रही है। इस समय प्राथमिक स्कूल में सिर्फ 36 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और उनको पढ़ाने के लिए सिर्फ मुख्य शिक्षक ही है जोकि विभाग के अन्य कार्यों में भी व्यस्त रहते हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि जब तक इस स्कूल में अन्य अध्यापक की नियुक्ति नहीं होती तब तक उक्त अध्यापिका को यहां से रिलीव नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने के लिए जागरूक करती है, परंतु स्कूलों में पर्याप्त मात्रा में स्टाफ की नियुक्ति नहीं करती।

ग्रामीणों ने कहा कि उक्त विषय पर वे विभाग के खंड व जिला कार्यालय में जाकर अधिकारियों से मिलेंगे अगर उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ तो वे स्कूल को ताला लगा कर रोष प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने अध्यापिका की छुट्टी के लिए रोष जताया और रिलीव नहीं करने पर भी आवेदन दिया। स्टाफ की कमी के कारण बच्चों की पढाई भी प्रभवित हो रही है।

- राजेश कुमार, मुख्य शिक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें