फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रंजिश के कारण सुखचैन में ढाणी के बाहर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बडागुढ़ा। गांव सुखचैन में शुक्रवार दोपहर को रंजिश के कारण एक ढाणी के बाहर मोटरसाइकिल सवार लोगों ने फायरिंग कर दी। सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से गोली के तीन खोल बरामद किए हैं। वहीं सूचना के बाद डीएसपी राजेश कुमार व सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन


गांव सुखचैन निवासी रामबख्श सिंह अपने पांच साथियों के दो बाइकों पर सवार होकर आया और तरसेम सिंह की ढाणी में तीन राउंड हवाई फायर करते हुए उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी। तरसेम सिंह ने पुलिस को बताया कि बाद दोपहर करीब दो बजे वह अपने परिवार के साथ अपनी ढाणी में मौजूद था।

इसी दौरान गांव का रामबख्श अपने साथी लखविंद्र सिंह, सुखदीप उर्फ दीपा व दो अन्य के साथ दो बाइकों पर सवार होकर आया और ढाणी के बाहर तीन हवाई फायर किए और उसके बेटे मंदीप को जान से मारने की धमकी दी। घटना के समय मंदीप ढाणी में नहीं था। मंदीप व रामबख्श के बीच कुछ समय किसी बात के लिए झगड़ा हुआ था। इसी के चलते रामबख्श ने रंजिशवश मंदीप के घर के बाहर फायरिंग की। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की ओर से तीन राउंड हवाई फायर किए गए। इस मामले में पुलिस ने रामबख्श, सुखदीप सिंह, लखविंद्र सिंह व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बीते दिन भी हुई थी फायरिंग, छह पर केस

वहीं बीते वीरवार को भी गांव सुखचैन में कुछ लोगों की ओर से रास्ता रोककर फायरिंग की गई थी और मोटरसाइकिल तोड़ा गया था। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में लखबीर सिंह निवासी गांव कमाल ने बताया कि 13 नवंबर की देर सायं वह अपने साथी गांव गदराना निवासी गुरप्रीत सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर गांव कमाल से गदराना जा रहा था। इसी दौरान पीछे से एक गाड़ी आई जिसमें 5-6 लोग सवार थे। उन्होंने गाड़ी आगे लगाकर उनकी बाइक रुकवा ली। गाड़ी से गांव तख्तमल के गुल्लू व देवेंद्र सिंह, गांव सुखचैन के सीपा व बख्शी और दो अन्य सहित 6 लोग सवार थे। उक्त लोगों के इरादे देखकर वे बाइक छोड़कर खेतों की तरफ भागे। इसी दौरान गाड़ी सवारों ने उनकी तरफ 6-7 हवाई फायर किए। इसके अलावा आरोपियों ने डंडों से उसका मोटरसाइकिल भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें